Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या

Gondia Crime News: गोंदिया के कुड़वा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति राजेंद्र कटरे की गला घोंटकर हत्या कर दी। रामनगर पुलिस ने 12 घंटे में गुत्थी सुलझाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 29, 2026 | 09:15 AM

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Crime Extramarital Affair: गोंदिया शहर के ग्राम कुड़वा परिसर में बुधवार की रात एक पत्नी ने अपने प्रेमी साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारने की चौका देने वाली घटना सामने आई है। मृतक का नाम राजेंद्र उर्फ राजेश भरतलाल कटरे (44) बताया गया है। इस मामले में रामनगर पुलिस ने आरोपी पत्नी अनिता राजेंद्र कटरे (35) व गोंडीटोला निवासी प्रेमी संजय श्यामलाल लिल्हारे (42) को गिरफ्तार किया है। राजेंद्र व अनिता का एक 10 वर्ष का लड़का भी है।

पिछले  कुछ महीनों से प्रेम संबंधों को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था।  घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच – कहा-सुनी हुईं। वहीं विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पड़ोसी नागरिकों ने मृतक की बहन को इसकी जानकारी दी।

मृतक की बहन घटनास्थल पर पहुंची, जहां मृतक के गले पर निशान दिखाई देने से उसे संदेह हुआ। जिसके बाद उसने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। इस दौरान मृतक की पत्नी पर संदेह हुआ। उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि अनैतिक संबंध के कारण उसने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति का गला घोंटकर हत्या कर दी।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून

58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त

संडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक व रामनगर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर पंचनामा किया। साथ ही मृतक का केटीएस जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा दिया। रामनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे कर रहे हैं

यह भी पढ़ें:- भंडारा में आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश का तांडव: 60 घरों के छप्पर उड़े, बिजली ठप और दो मवेशियों की मौत

31 मई तक पुलिस कस्टडी

कुड़वा निवासी आरोपी अनिता राजेंद्र कटरे व गोंडीटोला निवासी प्रेमी संजय श्यामलाल लिल्हारे (42) को गिरफ्तार कर 28 मई को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया। रामनगर पुलिस ने महज बारह घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल कर ली।

Crime wife and lover arrested for murdering husband in kudwa gondia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 09:15 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.