Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठा आरक्षण के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, संख्या के आधार पर 50% आरक्षण देने की मांग

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की सरकार ने मराठा समाज को खुश करने के लिए आरक्षण देने का जीआर निकाला है। जिसमें ओबीसी समाज के आरक्षण से मराठा समाज को आरक्षण देने की बात कही गई है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 21, 2025 | 01:53 PM

कांग्रेस का आंदोलन (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia News: महाराष्ट्र की सरकार ने मराठा समाज को खुश करने के लिए आरक्षण देने का जीआर निकाला है। जिसमें ओबीसी समाज के आरक्षण से मराठा समाज को आरक्षण देने की बात कही गई है। जिसके कारण ओबीसी समाज आक्रोशित है और ओबीसी समाज का कही पर भी नुकसान न हो इसलिए 19 सितंबर को गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी के ओर से गोंदिया में मोर्चा निकालकर ओबीसी व एसटी समाज के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ ओबीसी व आदिवासी समाज के सम्मान में कांग्रेस कमेटी मैदान में ऐसे नारे देकर ओबीसी विरोधी महाराष्ट्र सरकार का निषेध करने के लिए मोर्चा निकाला गया।

जिसका नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिलीप बंसोड, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सचिव पी।जी। कटरे, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सचिव अमर वराडे, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. झामसिंग बघेले, जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कटरे, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग उपाध्यक्ष विमल कटरे, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम कटरे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना काड़े, गोंदिया शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग संगठक भूमेश्वर शेंडे के नेतृत्व में मोर्चा निकालकर गोंदिया के उपविभागीय अधिकारी कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया गया।

आंदोलन में उठी मांग

आंदोलन स्थल से दिलीप बंसोड ने संबोधित करते हुए कहा कि मराठा समाज आर्थिक रूप से समृद्ध है, वे शिक्षा और नौकरी की श्रेणी में भी है। राज्य में ओबीसी वर्ग की अन्य जाति बहुत कमजोर और अशिक्षित हैं और उनमें 27 प्रतिशत आरक्षण होने के बावजूद विकास नहीं हो रहा है। ऐसे में मराठा समाज को ओबीसी के दायरे में लाकर आरक्षण दिया गया तो उसका पूरा लाभ मराठा समाज को होगा और ओबीसी समाज पिछड़ा का पिछड़ा रह जाएगा। इसलिए मराठा समाज को ओबीसी का आरक्षण न दिया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में फडणवीस-शाह की गुप्त बैठक, राकां के विलय की अटकलों को मिला जोर

येवला तालुका सहकारी औद्योगिक वसाहत का संचालक मंडल बर्खास्त, संस्था पर प्रशासक नियुक्त

Nashik Agricultural Market: सोयाबीन के दाम 500 रुपये गिरे, किसानों में बढ़ी चिंता

पंचवटी फायरिंग केस: पूर्व पार्षद जगदीश पाटिल की जमानत अटकी, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई लंबित

यह भी पढ़ें – Axis Bank में 7 सालों से चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश, ऑफिसरों के फर्जी स्टांप बरामद, पुलिस भी हैरान

मूल आदिवासी समुदाय पिछड़ा

अनुसूचित जनजातियों में मूल आदिवासी समुदाय पिछड़ा है और आर्थिक या शैक्षणिक रूप से उन्नत नहीं हुआ है। बंजारा समुदाय एनटी, वीजेएनटी का लाभ ले रहा है। ऐसे में बंजारा समाज को अनुसूचित जनजातियों में शामिल करने का अर्थ है मूल आदिवासी को आरक्षण से वंचित करना। इसलिए बंजारा समुदाय को अनुसूचित जनजातियों में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर तीव्र आंदोलन करेगी। आंदोलन में डॉ. झामसिंह बघेले, पुरुषोत्तम कटरे, विमल कटरे, अशोक चौधरी, वंदना काले, ऊषा मेंढे आदि ने सभा को संबोधित किया।

Congress protests against maratha reservation demands reservation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2025 | 01:53 PM

Topics:  

  • Congress
  • Gondia News
  • Maharashtra
  • Maratha Reservation Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.