नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे को CM ने दिखाई हरी झंडी, 27 सितंबर से पूजा स्पेशल ट्रेन की होगी शुरुआत
CM flagged off Nagpur-Gondia Expressway: 26 अगस्त को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे को हरी झंडी दिखाई। इस पर प्रफुल पटेल ने सीएम और डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त किया है।
- Written By: प्रिया जैस
प्रफुल पटेल और नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Gondia News: 26 अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे को प्रशासनिक स्वीकृति देने और इसके लिए भूमि अधिग्रहण का निर्णय लिया गया। इससे इस एक्सप्रेसवे के काम में तेजी आने का रास्ता साफ हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल नागपुर से गोंदिया तक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए लगातार संपर्क में थे।
इसी क्रम में, सांसद पटेल ने राज्य कैबिनेट बैठक में हरी झंडी मिलने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त किया। मौजूदा हाईवे पर गोंदिया से नागपुर पहुंचने में लगभग 4 घंटे लगते हैं। हालांकि, अब नया एक्सप्रेसवे इस दूरी को घटाकर डेढ़ से दो घंटे कर देगा। यह हाईवे नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों के 10 तहसीलों और 115 गांवों से होकर गुजरेगा।
8 जगहों पर इंटरचेंज
इसमें 26 फ्लाईओवर, प्राणियों के लिए 8 अंडरपास, 15 बड़े और 63 छोटे पुल, 71 नहर क्रॉसिंग आदि शामिल हैं। ग्राम गवसी, पाचगांव, ठाना, रोटरी, पांजरा, पालडोंगरी, लोहरी और सावरी ऐसे आठ स्थानों पर इंटरचेंज भी होंगे। सरकार ने दो महीने पहले इसकी मंजूरी दे दी थी। अब जमीन अधिग्रहण में तेजी आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
दिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
27 सितंबर से पूजा स्पेशल ट्रेन
गोंदिया में दुर्गा पूजा पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्री सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार इतवारी-शालीमार-इतवारी (08865/08866) दुर्गा पूजा एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन इतवारी से शालीमार के लिए 27 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक तथा शालीमार से इतवारी के लिए 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कुल 5 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें – ‘मोहन भागवत जैसा बोले, वैसा करके बताए’, नाना पटोले ने बोला हमला, ट्रिपल इंजन सरकार को दी नसीहत
इस ट्रेन में कुल कोच 18 रहेंगे। जिसमें एसएलआरडी 2, सामान्य 5, स्लीपर 8, एसी-3/02 व एसी-2/01 कोच का समावेश है। उक्त ट्रेन इतवारी से शाम 5.10 बजे तथा शालीमार से शाम 6 बजे प्रस्थान करेंगी। ट्रेन का ठहराव गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटा नगर, खड़गपुर, संतरागाछी व शालीमार में रहेगा।
