छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर: भंडारा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होंगे विशेष कैंप
Bhandara Revenue Camp 2026: भंडारा जिले में 22 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर अभियान आयोजित होगा।
भंडारा राजस्व समाधान शिविर- फाइल फोटो (सोशल मीडिया)
Bhandara Revenue Solution Camp: शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, गतिमान और जनता के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के नागरिकों से इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। शासन के दिशानिर्देशों के अनुसार, यह अभियान 22 जुलाई से 2 अगस्त के बीच चलाया जाएगा।
इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय विशेष समाधान शिविर का आयोजन होगा। इन शिविरों में राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाओं के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं, स्थानीय निकायों की सेवाएं और महाराष्ट्र लोक सेवा अधिकार अधिनियम सेवा गारंटी कानून के तहत मिलने वाली सुविधाएं नागरिकों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।
भंडारा में राजस्व समाधान शिविर अभियान शुरू
तुमसर विधानसभा में 22 जुलाई को तहसील कार्यालय, तुमसर में, साकोली विधानसभा में 26 जुलाई को आशीर्वाद लॉन, साकोली और भंडारा विधानसभा में 31 जुलाई को पुलिस बहुउद्देशीय हॉल, भंडारा में शिविर होंगे। समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र, विभिन्न सरकारी योजनाएं, लंबित आवेदनों का निपटारा और राजस्व से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कलेक्टर दफ्तर जब्त! कुर्सी कुर्क होने के डर से बंद रहा छत्रपति संभाजीनगर DM का कक्ष, जानें क्या है पूरा मामला
ठाणे: अंबरनाथ नगर परिषद में कबीर गायकवाड़ को मिली नई जिम्मेदारी, पिछड़े वर्ग के विकास पर रहेगा फोकस
फूट-फूटकर रोए केतन अग्रवाल के पिता, बोले- घर के लिए बहू लाने चला था अब बेटा ही नहीं है, छलका पिता का दर्द
होटल के गेट पर रेटिंग और QR कोड! वरुण सरदेसाई ने FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के सामने रखीं ये 4 बड़ी मांगें
एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि इस अभियान के संबंध में अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने संबंधित उपविभागीय अधिकारी एसडीओ भंडारा, तुमसर और साकोली के कार्यालयों से संर्पक कर सकते हैं।
