मातम में बदली जन्मदिन की पार्टी, बीड के बाद बोदलकसा जलाशय में भी पलटी नाव, 9 दोस्तों में से 2 की डूबकर मौत
Boat Capsize Incident: बीड में नाव पलटने की घटना के बाद आब गोंदिया जिले के तिरोड़ा तहसील स्थित बोदलकसा जलाशय में जन्मदिन मनाने गए 9 दोस्तों की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब उनकी नाव पलट गई।
Reservoir Drowning (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bodalkasa Reservoir Accident: तिरोड़ा तहसील के ग्राम बरबसपुरा के 9 दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए बोदलकसा जलाशय पर गए थे। जहां छोटी नाव पलटने से 2 मित्रों की बोदलकसा जलाशय में डूब कर मौत हो गई। यह घटना 10 जून को दोपहर 3 बजे घटित हुई। मृतक का नाम बरबसपुरा निवासी मोहित वसंत रहांगडाले व कुणाल शालिकराम भोंडे बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, बरबसपुर के अक्षय नरेंद्र बिसेन, राकेश राधेश्याम लाडे, निखिल इंदल पटले, लक्की संजय रहांगडाले, प्रलय राधेश्याम पारधी, मनिष रमेश पारधी, अविनाश श्रावण टेकाम, मोहित वसंत रहांगडाले व कुणाल शालिकराम भोंडे ऐसे 9 दोस्त जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए बोदलकसा जलाशय में गए थे। जहां छोटी नाव पर बैठने पर दोपहर मौसम खराब होने की वजह से जलाशय में नाव पलट गई।
बीड में भी पलटी थी नाव
बता दें कि हाल ही में बीड जिले के माजलगांव तालुका के धार्मिक स्थल पुरुषोत्तमपुरी में भी गोदावरी नदी पार करते समय श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई जिसमें 50 लोग सवार थे और कुछ लोगों के डुबने की खबर है। कई लोगों को बचाया गया है। आगे पीछे हुई दोनों घटनाओं से लोग सकते में है।
सम्बंधित ख़बरें
कागजों तक सीमित मनपा की कार्रवाई: संभाजीनगर में 80 खतरनाक इमारतों को सिर्फ नोटिस, मानसून में बड़े हादसे का डर
NEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
ठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
छत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
जन्मदिन मनाने गए दो दोस्तों की गई जान
जिसमें कुणाल शालिक बोडे 20 तथा मोहित वसंत रहांगडाले 21 की जलाशय में डूब कर मौत हो गई। बाकी के 7 दोस्त बालबाल बच गए। मृतको का शव अभी तक बरामद नहीं किया गया गया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विजय रहांगडाले, आपदा प्रबंधन और तिरोड़ा पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और तलाशी अभियान जारी है।
ये भी पढ़े: बीड नाव हादसे में एक महिला की मौत, ओवरलोडिंग बनी दुर्घटना की वजह, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
दोस्त को बचाने गया युवक भी जलाशय में डूबा
कुणाल को बचाते मोहित की गई जान दूसरे युवकों के साथ जन्मदिन मनाने गए कुणाल भोंडे और मोहित रहांगडाले की दुखद मौत हो गई। नाव पलटने के बाद कुणाल गहरे पानी में जाने लगा और उसके दोस्त मोहित रहांगडाले ने बिना किसी चिंता के कुणाल को बचाने की कोशिश की। लेकिन इस कोशिश से उनकी जान चली गई। परिणामस्वरूप, कुणाल और मोहित दोनों डूब गए।
