Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कागजों तक सीमित मनपा की कार्रवाई: संभाजीनगर में 80 खतरनाक इमारतों को सिर्फ नोटिस, मानसून में बड़े हादसे का डर

Monsoon Building Risk: छत्रपति संभाजीनगर में 80 खतरनाक इमारतों पर मनपा की कार्रवाई नोटिस तक सीमित है। लगातार बारिश के बीच हादसों का खतरा बढ़ने से नागरिकों ने तत्काल तोड़ू कार्रवाई की मांग की है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 27, 2026 | 10:42 AM

संभाजीनगर शहर की जर्जर इमारत, संतोष वाहुले (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Sambhajinagar Demolition Delay: छत्रपति संभाजीनगर शहर की जर्जर व खतरनाक इमारतों के खिलाफ मनपा की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रही है। सच्चाई यह है कि मानसून का आधा समय बीत जाने के बावजूद शहर की करीब 80 खतरनाक इमारतों के मालिकों को सिर्फ नोटिस जारी करने में धन्यता मानी गई है, मगर अब तक एक भी इमारत नहीं गिराई गई है। ऐसे में लगातार हो रही वर्षा के बीच संभावित हादसों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए नागरिकों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

खतरनाक इमारतों पर नोटिस तक सीमित मनपा की कार्रवाई

मनपा के सर्वेक्षण में शहर की कई इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया जिनमें सबसे अधिक इमारतें पुराने शहर के घनी आबादी वाले व व्यावसायिक क्षेत्रों में स्थित हैं। इन क्षेत्रों से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होने से किसी भी समय बड़े हादसे की प्रबल आशंका है।

नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए मानसून शुरू होने से पहले इन इमारतों को खाली कराकर तोडू कार्रवाई की जानी थी। हालांकि, प्रशासन ने सिर्फ नोटिस जारी करने तक ही कार्रवाई सीमित रखी। ऐसे में यदि कोई इमारत के गिरने से जनहानि होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, यह सवाल बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

NEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया

ठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी

छत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

ठाणे के तीन हाथ नाका को जाम से मिलेगी मुक्ति: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन

पुराने शहर में सबसे अधिक है जोखिम

छत्रपति संभाजीनगर मनपा की सूची में शामिल अधिकांश खतरनाक इमारतें पुराने शहर के व्यावसायिक व घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित है। इनमें सराफा बाजार, मुलूमची बाजार, शाहगंज, चौराहा, तिलकपथ, गुलमंडी, नाज गली, नगरखाना गली, केले बाजार, खाराकुआं, दलालवाड़ी, बर्तन बाजार, सुपारी हनुमान रोड व बाख्दगर नाला क्षेत्र प्रमुख है। इन क्षेत्रों में दिनभर भारी भीड रहने से खतरा और बढ़ गया है। मनपा प्रशासन का कहना है कि सभी जोन अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।

लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं

शहर की खतरनाक 6 इमारती पर कारवाई करने सभी जोन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। यदि कोई अधिकारी कार्रवाई में लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

– मनपा अतिक्रमण विभाग, नियंत्रण अधिकारी, संतोष वाहुले 

Chhatrapati sambhajinagar dangerous monsoon building risk action delay

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 10:42 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra News
  • Monsoon News
  • Municipal Corporation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.