Goregaon Road Construction News: गोरेगांव त.सं. ग्राम पिंडकेपार अंतर्गत कन्हारटोला में किया गया। इस सड़क के निर्माण से परिसर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आनेजाने की सुविधा और आसान हो जाएगी।
जिप अर्थ व निर्माण सभापति डा. लक्ष्मण भगत ने बताया कि हमारा लक्ष्य परिसर के पूरे विकास के लिए सड़कें, नालियां और दूसरी बुनियादी सुविधाएं निर्माण करना है। परिसर में ज्यादा से ज्यादा विकास के काम करने की लगातार कोशिश की जा रही है।
इस अवसर पर पंस सदस्य शितल बिसेन, पूर्व पंस सभापति सुरेंद्र बिसेन, ग्रापं सदस्य नीलकंठ बिसेन, बाबा बिसेन, हिरदिलाल बिसेन, संजय गलपल्लीवार, शिवा बिसेन, लोकेश टेंभरे, काशिराम टेंभरे, राजेश देशमुख, आनंदराव रहांगडाले, खोमेंद्र बिसेन व ग्रामीण उपस्थित थे।
छायाचित्र 8 एमआरजीओ 03 0000 0000 बाटम उत्साह स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को निखारने मिला मंच सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप का होली मिलन गोंदिया, ब्यूरो।
जिले के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित संगीत समूहों में शुमार सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। शहर के प्रसिद्ध संगीतकार और ग्रुप के संचालक तिलक दीप के म्यूजिकल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों और कलाकारों का तांता लगा रहा।
उल्लेखनीय है कि सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप पिछले अनेक वर्षों से संगीत के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है। गोंदिया जैसे शहर में स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक प्रोफेशनल मंच प्रदान करने में इस ग्रुप की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
इसी परंपरा को कायम रखते हुए होली के पावन अवसर पर इस स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। संगीत और सद्भावना का संगम कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
संचालक तिलक दीप ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कलाकारों के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाना और संगीत के माध्यम से अपनी संस्कृति को सहेजना है। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक और संगीत प्रेमी उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रुप के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।
इस कार्यक्रम में कलाकार राजुसोनी, मनमितसींग, संजु जैन, डा. अजय शर्मा, अतुल सतदेवे, राजेंद्र दुबे, जसवंत महावत, अन्नपूर्णा बडे व अन्य कलाकार उपस्थित थे।