Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में धान खरीदी का बकाया भुगतान करने की मांग, कांग्रेस का मुख्यमंत्री को ज्ञापन

  • Author By Manish Vishwabhno | published By एनबी एडमिन |
Updated On: Mar 09, 2026 | 09:17 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Farmers: खरीफ सीजन में दिए गए धान खरीदी का लक्ष्य पूरा हो गया है। लेकिन अभी भी 50 हजार से ज्यादा किसान धान बिक्री से वंचित हैं। वहीं धान खरीदी का बकाया भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इसलिए धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाए व किसानों को धान का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, ऐसी मांग का ज्ञापन जिला कांग्रेसी कमेटी की ओर से जिला पणन अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजा गया है।

खरीफ मौसम 2025-26 में जिला मार्केटिंग फेडरेशन को दिया गया धान खरीदी का लक्ष्य पूरा हो जाने के कारण धान खरीदी बंद कर दी गई है। यह खरीदी मार्च 2026 के अंत तक चलनी थी, लेकिन फेडरेशन के 188 केंद्रों पर खरीदी का लक्ष्य पूरा हो जाने के कारण एक माह पूर्व ही किसानों से धान खरीदी बंद कर दी गई है।

फेडरेशन ने शासन से खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर दिए जाने की मांग की थी, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिलने के कारण धान की बिक्री का इंतजार करने वाले किसानों के दिलों की धड़कनें बढ़ रही हैं। मार्केटिंग फेडरेशन के धान खरीदी केंद्रों पर अपने धान की बिक्री के लिए 1 लाख 32 हजार 614 किसानों ने पंजीयन करवाया था।

सम्बंधित ख़बरें

सिवेज ट्रीटमेंट की फर्जी कंपनी में ठाणे मनपा का करोड़ों रुपया, गलत तरीके से बिलों की वसूली

भंडारा में संदिग्ध कार से धारदार चाकू बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

गोंडपिपरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी बाइक, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

इमारतों की ओसी पर सरकार का फैसला, सर्वे के बाद रहिवासियों को मिलेंगी नियमित पानी व अन्य सुविधाएं

जिसमें से अब तक 81 हजार 587 किसानों से 25 लाख 63 हजार 138 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। 51,027 किसान धान बिक्री से वंचित हैं। इसी प्रकार जिन 81 हजार 587 किसानों ने अपना धान फेडरेशन के केंद्रों पर बेचा है, उनमें से भी 34,968 किसान ऐसे हैं, जिन्हें बेचे गए धान का भुगतान भी प्राप्त नहीं हुआ है।

इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ाया जाए व खरीदी किए गए धान का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। इस मांग को लेकर गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 9 मार्च को आंदोलन कर जिला मार्केटिंग फेडरेशन अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन भेजा गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप बंसोड, शहर अध्यक्ष अशोक चौधरी, अमर वराडे, आनंद लांजेवार, शैलेश जायस्वाल, रोशन बडोले, मधूसुदन दोनोडे, राधेलाल पटले, दामोदर नेवारे, सिद्धार्थ गणवीर, नामदेव नाईक आदि उपस्थित थे।

Congress submits memorandum to chief minister demanding payment of outstanding dues for paddy procurement in gondia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2026 | 07:43 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra
  • Vidarbha Farmers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.