जुआ और शराब अड्डों पर छापेमारी, भंडारा पुलिस ने किया 69 हजार का माल जब्त
Bhandara Police Raid News: भंडारा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत जिलेभर में जुआ और अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी कर 69 हजार रुपये से अधिक का माल जब्त किया।
Bhandara police raid (सोर्सः फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Illegal Liquor Seizure News: भंडारा जिले में अवैध व्यवसायों को समूल नाश करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भंडारा पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित जुआ और शराब अड्डों पर छापेमारी कर कुल 69,145 रुपये का माल जब्त किया।
पुलिस ने भंडारा, करडी और अड्याल थाना क्षेत्रों में जुआ अड्डों पर दबिश दी। भंडारा पुलिस ने वरठी के गांधी वार्ड निवासी नीलकंठ गोपालराव हकरे 65 को कल्याण मटका सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा, जिसके पास से नगदी और सट्टा सामग्री बरामद हुई। करडी पुलिस ने पृथ्वीराज मुनिराम बर्वे 54 और अड्याल पुलिस ने पहेला निवासी जयेंद्र भुरले 20 को सट्टापट्टी लिखते हुए गिरफ्तार किया।
गोबरवाही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी
इन तीनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 3,485 रुपये का माल जब्त किया है। शराब अड्डों के खिलाफ की गई कार्रवाई में गोबरवाही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीतासावंगी निवासी विलास सूरज वरकडे 40 के पास से 300 किलोग्राम महुआ फूल का सड़ा और ड्रम जब्त किए, जिसकी कीमत 61,500 रुपये आंकी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
साकोली में बढ़ती रेत तस्करी पर सरपंच ने विधायक नाना पटोले से की मुलाकात, अधिकार ग्राम पंचायतों को देने की मांग
सागर में शादी से 3 दिन पहले युवती लापता, परिजनों ने भाजपा नेता के रिश्तेदार पर लगाया आरोप
नांदेड-करांडला सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, ग्राम पंचायत ने उठाए सवाल
दिव्यांग लाभार्थियों को बड़ी राहत, यूडीआईडी कार्ड के लिए मिला अतिरिक्त समय
ये भी पढ़े: PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
कुल 69,145 रुपये का माल बरामद
इसी तरह कारधा पुलिस ने सुलोचना मडामे 57 से 8 लीटर हाथभट्टी शराब, गोबरवाही पुलिस ने टोलीराम शहारे 65 से 5 लीटर शराब और पवनी पुलिस ने विनोद सुपारे 56 के पास से देशी शराब की 7 सीलबंद बोतलें जब्त कीं। अड्याल पुलिस ने भी एक अन्य कार्रवाई में रोहित विलास देशपांडे 35 को 5 लीटर हाथभट्टी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस की ओर से जिले भर में की गई इन विभिन्न कार्रवाइयों में 65,660 रुपये की अवैध शराब और 3,485 रुपये का जुआ साहित्य व नगदी सहित कुल 69,145 रुपये का माल बरामद किया गया है।
