गोंदिया एसपी कार्यालय में मनाई गई अहिल्यादेवी होलकर जयंती, अधिकारियों ने किया अभिवादन
Ahilyadevi Holkar Jayanti: गोंदिया के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अहिल्यादेवी होलकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया।
Ahilyadevi Holkar (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
SP Office Gondia: सामान्य प्रशासन विभाग महाराष्ट्र शासन के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अहिल्यादेवी होलकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रभारी पुलिस उपअधीक्षक मुख्यालय रामदास शेवते के हाथों अहिल्यादेवी होलकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मचारी पल्लवी वैभव गजभिये ने अहिल्यादेवी होलकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रभारी पुलिस उपअधीक्षक रामदास शेवते सहित समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
भिवापुर में आयुष्मान स्वास्थ्य सभा का आयोजन
महाराष्ट्र शासन व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत मेरा गांव समृद्ध ग्राम पंचायत अभियान के तहत तिरोड़ा तहसील के भिवापुर ग्राम पंचायत में आयुष्यमान स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया गया था। अध्यक्षता सरपंच राजकुमार ठाकरे ने की। सभा में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण व ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर ग्रापं अधिकारी आर.बी. बावनकुले, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पराग फटिंग, कर्मचारी बोरकर, पुलिस पाटिल कैलाश रामटेके, उपसरपंच सिद्धार्थ रंगारी, ग्रापं सदस्य अनिल रामटेके, रतनलाल उईके, आशा सेविका शालिनी हरिणखेड़े, आंगनवाड़ी सेविका मनीषा रामटेके, कल्पना हरिणखेड़े सहित समिति के अन्य सदस्य व गांव के नागरिक उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
खामगांव अर्बन बैंक पर IT का छापा, 350 खातों में मिले 100 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन; SFT छिपाने का भंडाफोड
Maharashtra Weather: कोंकण में फुहारें तो विदर्भ में बढ़ेगी तपिश, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल?
11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
जिला परिषद की कल्याणकारी योजनाओं पर दलालों का कब्जा? ZP बैठक में सदस्यों का हंगामा, कार्रवाई की उठी मांग
स्वास्थ्य, शिक्षा, संतुलित आहार पर किया जागरूक
सभा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और समृद्धी के प्रति जागरुक कर गांव को रोगमुक्त व आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान कुपोषण दूर करने, संतुलित आहार अपनाने, सुरक्षित प्रसुति के लिए अस्पताल में प्रसव को बढ़ावा देने तथा बच्चों व गर्भवती महिलाओं के पूर्ण टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया।
ये भी पढ़े: बंगाल में TMC सांसदों पर हुए हमलों से भड़की शिवसेना UBT; ‘सामना’ में की राष्ट्रपति शासन की मांग
उपचार सहित उन्मूलन पर मार्गदर्शन
स्वच्छ व शुद्ध पेयजल के उपयोग से जलजनित बीमारियों की रोकथाम, गांव की स्वास्थ्य समिति के वित्तीय प्रबंधन, क्षयरोग, उन्मूलन व समय पर उपचार के लिए जनजागृति जैसे विषयों पर भी विस्तृत मार्गदर्शन किया गया। सरपंच राजकुमार ठाकरे ने कहा कि गांव के प्रत्येक नागरिक को छोटी-छोटी आवश्यक बातों पर ध्यान देकर स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करें। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही गांव को स्वस्थ, स्वच्छ व समृद्ध बनाया जा सकता है।
