- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Additional Divisional Railway Manager Chikhale Conducted Intensive Inspection Of Gondia Chandafort Rail Section
ADRM ने किया चांदा फोर्ट रेल खंड का निरीक्षण, यात्री व कर्मचारी सुविधाओं के स्तर की गहन समीक्षा
ADRM राजेश चिखले ने गोंदिया-चांदाफोर्ट रेल खंड का निरीक्षण किया, यात्री सुविधाओं की समीक्षा की।

Gondia News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश चिखले ने गोंदिया चांदाफोर्ट रेल खंड का व्यापक सेक्शन निरीक्षण किया. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यात्री व कर्मचारी सुविधाओं के स्तर की गहन समीक्षा करना था.
1 अप्रैल को सुबह 7 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से विंडो निरीक्षण यान द्वारा प्रस्थान कर चिखले सुबह 10 बजे गोंदिया पहुंचे. गोंदिया स्टेशन पर उन्होंने क्रू लॉबी का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए रनिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली व उनके विश्राम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
इसके पश्चात उन्होंने पार्सल कार्यालय का निरीक्षण कर माल ढुलाई, बुकिंग प्रक्रिया व सुरक्षा मानकों की समीक्षा की. साथ ही रेलवे इंस्टीट्यूट का अवलोकन कर कर्मचारियों व उनके परिवारों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी सुविधाओं और खेल संसाधनों की स्थिति का मूल्यांकन किया.
सम्बंधित ख़बरें
सिंहस्थ 2027: कुंभ प्राधिकरण ने जांचा रेलवे ढांचा, आयुक्त शेखर सिंह ने किया स्टेशनों का संयुक्त निरीक्षण
दिव्यांगों की स्कॉलरशिप बढ़ी, 12 साल पुरानी मांग पर फडणवीस कैबिनेट का बड़ा निर्णय
राहुरी उप चुनाव: बीजेपी ने अक्षय कर्डिले को बनाया उम्मीदवार, शरद पवार की राकां ने भी ठोंकी ताल
बाजार समितियों में अब 50 किलो से अधिक के बोरों पर रोक, मजदूरों के हित में बड़ा फैसला
निरीक्षण के दौरान चिखले ने गोंदिया, सौंदड़, नागभीड़, तलोंधी, केलझर व चांदाफोर्ट रेलखंड के साथ ही स्टेशनों पर भी विशेष रूप से यात्री सुविधाओं व प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने प्लेटफार्मों की स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा स्टेशन परिसरों के समग्र रखरखाव का निरीक्षण किया.
साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
संस्थानों के रखरखाव के लिए दिए निर्देशचिखले ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके साथ ही रेल कर्मचारियों के कल्याण के लिए स्थापित संस्थानों के रखरखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया.
निरीक्षण के दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग व अन्य सुरक्षा प्रणालियों की भी गहन जांच की गई. निरीक्षण में चिखले के साथ मंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर OP TRD, वरिष्ठ मंडल सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल थे.
इसके अतिरिक्त संबंधित अनुभाग के कनिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी निरीक्षण दल भी उपस्थित थे. इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ करना तथा यात्रियों को बेहतर व विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है.
Additional divisional railway manager chikhale conducted intensive inspection of gondia chandafort rail section
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMकॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
Apr 01, 2026 | 10:33 PMमोहसिन खान ने DC के खिलाफ दिखाया दम, दो साल बाद वापसी और तीसरी ही गेंद पर झटका विकेट
Apr 01, 2026 | 10:28 PMहत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PMचेन्नई सुपर किंग्स फैंस के लिए खुशखबरी, MS Dhoni का Video आया सामने, नेट्स पर किया अभ्यास
Apr 01, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM














