Gondia में 100 से ज्यादा खतरनाक इमारतें, नगर परिषद की सख्ती की मांग
Gondia में 100 से अधिक जर्जर इमारतें खतरा बनी हुई हैं। नोटिस के बावजूद मालिकों की अनदेखी से हादसे का डर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इसरका मार्केट में एक पुरानी इमारत गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
- Written By: अपूर्वा नायक
क्षतिग्रस्ट इमारत (सौ. सोशल मीडिया )
Gondia News In Hindi: गोंदिया शहर में कई इमारतें जीर्ण अवस्था में है। इन जीर्ण इमारतों के मालिकों को नगर परिषद द्वारा नोटिस भी जारी किया गया। लेकिन उन्होंने इस ओर अनदेखी की है। इन जीर्ण इमारतों से आम लोगों के जान को खतरा है।
इसी बीच 22 अक्टूबर को इसरका मार्केट में जोशी सीमेंटवाला के सामने स्थित एक पुरानी जर्जर इमारत धराशायी हो गई। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन यह मौजूद कुछ वाहनों का भारी नुकसान हुआ है।
मानसून के दौरान पुरानी इमारतों को सबसे ज्यादा खतरा होता है। मानसून के दौरान ऐसी इमारतों के गिरने और कई लोगों की मौत होने की घटनाएं हो चुकी हैं। नगर परिषद के नगर नियोजन विभाग ने शहर में जर्जर इमारतों का सर्वे कराया था ताकि ऐसी जर्जर इमारतों से जान-माल के नुकसान को रोका जा सके और जर्जर इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
नोटिस के अनुसार, उन्हें ऐसी जर्जर इमारतों या उनके खतरनाक हिस्सों को गिराने के लिए कहा गया था। ताकि इमारत में रहने वालों या सड़क से गुजरने वालों को इनसे खतरा न हो। लेकिन, नोटिस जारी करने के बाद भी कई लोगों ने कदम नहीं उठाए जिसके बाद दूसरी बार उन्हें नोटिस जारी किया गया। लेकिन इस बार भी इमारतों के मालिकों ने अनदेखी की। जिसके कारण लोगों की जान को खतरा उत्पन्न हो गया है।
इसी बीच दिपावली के दूसरे दिन 22 अक्टूबर को इसरका मार्केट परिसर में स्थित पुरानी इमारत गिर पड़ी। जिससे दो से तीन वाहनों का नुकसान होने की जानकारी है। नगर परिषद ने इन जीर्ण इमारतों के मालिकों के खिलाफ सख्ती अपनानी चाहिए, ऐसी मांग की जा रही है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Nikaay Chunaav: Amravati में मतदाता सूची पर 13 हजार आपत्तियां, प्रशासन में हलचल
शहर की 100 से ज्यादा इमारतें खतरनाक
नगर परिषद द्वारा किए गए सर्वेक्षण में 100 से ज्यादा जर्जर इमारतें दर्ज की गई हैं और नगर नियोजन विभाग ने दो बार नोटिस जारी कर दिए थे। लेकिन इमारतों के मालिकों की ओर से इस ओर अनदेखी की जा रही है। जिससे आम लोगों की जान को इन इमारतों से खतरा है। नोटिस की ओर अनदेखी करने वालों के खिलाफ नगर परिषद द्वारा सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
