- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- 75 St Accidents In Bhandara Division
भंडारा विभाग में एसटी के 75 हादसे,1 साल में 75 दुर्घटनाएं, 13.45 लाख का नुकसान
भंडारा विभाग में एसटी बसों के 75 हादसों से 13.45 लाख का नुकसान हुआ। प्रशासनिक योजना की आवश्यकता, दुर्घटनाओं में वृद्धि पर चिंता।

Bhandara News: सुरक्षित यात्रा के लिए पहचानी जाने वाली महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल एसटी की बसों को वर्ष 202526 में भंडारा विभाग में कुल 75 हादसों का सामना करना पड़ा है. इन हादसों के कारण महामंडल को 13,45,200 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. भंडारा विभाग में भंडारा, तुमसर, साकोली, पवनी, तिरोड़ा और गोंदिया समेत छह डिपो शामिल हैं. विभाग के पास वर्तमान में कुल 397 बसों का बेड़ा है. इसमें 248 साधारण बसें, 35 मानव विकास बसें, 13 हिरकणी, 7 शिवशाही, 5 मिडी बसें और 16 ईबसें शामिल हैं.
बसों की संख्या और आधुनिक सुविधाएं बढ़ने के बावजूद दुर्घटनाओं के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं. अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच हुए 75 हादसों में 5 हादसे बेहद गंभीर, 17 गंभीर और 53 मामूली हादसे दर्ज किए गए. इन दुर्घटनाओं में न केवल जानमाल की हानि हुई, बल्कि संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है. एसटी बसों को 13,45,200 रुपये का नुकसान हुआ, जबकि अन्य वाहनों को 4,67,500 रुपये का नुकसान दर्ज किया गया. इसके अलावा, मौके पर तत्काल सहायता के लिए 27 हजार रुपये खर्च किए गए.
सितंबर में सबसे ज्यादा नुकसान
महीनेवार आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2025 में सबसे अधिक 3.36 लाख रुपये का नुकसान हुआ. इसके बाद अक्टूबर में 1 लाख 47 हजार रुपये और अगस्त में 1.31 लाख रुपये का नुकसान हुआ. मई और फरवरी में नुकसान अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन सालभर के आंकड़े कुल मिलाकर चिंता बढ़ाने वाले हैं.प्रशासनिक योजना की जरूरतविभाग में संचालित 397 वाहनों के रखरखाव के साथसाथ चालकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता महसूस की जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में कुदरत का ‘लॉकडाउन’, पारा 46°C के पार, मौसम विभाग ने भी जारी किया रेड अलर्ट
‘BMC का 100-डे रिपोर्ट कार्ड’, 21-सूत्रीय एजेंडे से टूटा ठेकेदारों का ‘कार्टेल’, जनता के बचे 1,000 करोड़
किसानों के लिए फडणवीस सरकार के दो बड़े फैसले; जून में माफ होगा कर्ज, फसल लोन के लिए अब ‘सिबिल’ की जरूरत नहीं
बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
कई बार तकनीकी खराबी या मानवीय त्रुटियों के कारण ये दुर्घटनाएं होती हैं. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली मानव विकास और साधारण बसों की सुरक्षा को लेकर यात्रियों द्वारा समयसमय पर शिकायतें सामने आती रही हैं. इस पृष्ठभूमि में आने वाले समय में दुर्घटनाओं की संख्या कम करने के लिए परिवहन विभाग कौन से ठोस कदम उठाएगा, इस पर सभी यात्रियों की नजरें टिकी हुई हैं.
75 st accidents in bhandara division
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हाईकोर्ट के आदेश के बाद धार भोजशाला में पहला शुक्रवार; प्रशासन अलर्ट; 1500 पुलिसकर्मी तैनात
May 21, 2026 | 10:40 PMHeat Safety For Kids: खतरनाक गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं? यहां जानिए कुछ असरदार उपाय
May 21, 2026 | 10:31 PMगुजरात के गबरू जवानों का तहलका, गिल और साई ने कर दिया कमाल, एक IPL सीजन में पार किया 600 रनों का आंकड़ा
May 21, 2026 | 10:25 PMसाढ़े चार घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म, PM मोदी मंत्रियों से क्या कहा? यहां जानें मीटिंग की पूरी बात
May 21, 2026 | 10:20 PMमुझे डर है कि कहीं सरकार उसे उठा न ले जाए, Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दीपके की माँ ने जताई चिंता
May 21, 2026 | 10:14 PMMPPSC 2026 के पदों में बढ़ोतरी, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी की सीटें बढ़ीं; आयोग ने जारी किया नया शुद्धिपत्र
May 21, 2026 | 10:10 PMआम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका! केरल, पंजाब के बाद अब यहां बढ़े दूध के दाम; देखें नई रेट लिस्ट
May 21, 2026 | 10:06 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM














