Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

7 हजार किसानों का अटका है धान बोनस, 17 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया

Gondia News: गोंदिया जिले के 7,000 किसानों को धान बोनस का 17 करोड़ भुगतान अब तक नहीं मिला। 5 महीने बाद भी राशि वितरण अधूरा है। इससे जिले के किसानों में नाराजगी है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 01, 2025 | 01:12 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia News In Hindi:  महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाले धान बोनस की घोषणा एक राजनीतिक दांव थी, लेकिन अब यह प्रशासनिक अव्यवस्था और किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। गोंदिया जिले में लगभग 7 हजार किसानों का 17 करोड़ रुपये से अधिक का बोनस अटका हुआ है। सरकार की घोषणा के पांच महीने बाद भी राशि का पूर्ण वितरण न होने से किसानों में भारी नाराजगी है।

दिसंबर में सरकार ने खरीफ सीजन 2024-25 में धान बेचने वाले किसानों को 2 हेक्टेयर तक 20,000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देने की घोषणा की थी। गोंदिया जिले में 1,35,013 किसान इस योजना के लिए पात्र थे, जिनके लिए कुल 258 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अदा की जानी थी।

आधे-अधूरे फंड से बढ़ी अव्यवस्था

घोषणा के लगभग पांच महीने बाद, जिला मार्केटिंग अधिकारी कार्यालय को मुख्य कार्यालय से 250 करोड़ रुपये से अधिक का आंशिक आवंटन प्राप्त हुआ। लेकिन, सरकार की ओर से अभी भी 8 करोड़ रुपये का आवंटन लंबित है। इससे भी बड़ी विडंबना यह है कि जिला मार्केटिंग फेडरेशन के पास उपलब्ध फंड में से भी 9 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अभी तक पात्र किसानों के खातों में ट्रांसफर नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:- शराब बेचने पर 51,000 का जुर्माना, गड़चिरोली जिले की गौरीपुर की ग्रामसभा में हुआ फैसला

28 अगस्त 2025 तक की जानकारी के अनुसार, गोंदिया जिले के 6,927 किसानों को कुल 17 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक का प्रोत्साहन निधि वितरण किया जाना बाकी है।

सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल

यह स्थिति सरकार के वादों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बोनस की घोषणा का उद्देश्य किसानों का भरोसा जीतना था, लेकिन अब यह प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनके लिए आर्थिक संकट का कारण बन गया है। किसानों को यह समझ नहीं आ रहा है कि सरकार ने जब बोनस की घोषणा कर दी, तो राशि जारी करने में इतना विलंब क्यों हो रहा है। यह देरी न केवल किसानों की आर्थिक योजनाओं को प्रभावित कर रही है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सरकारी घोषणाओं और उनके क्रियान्वयन के बीच कितना बड़ा अंतर है।

7 thousand farmers paddy bonus stuck in gondia district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 01:12 PM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

किसानों के 239 करोड़ रुपये फंसे, सरकार पर आर्थिक संकट में डालने का आरोप

2

केमिकल कंपनी को NOC का विरोध, महिलाओं ने तहसील कार्यालय में दी दस्तक, सौंपा ज्ञापन

3

राजनीति में मची हचलच, 5वीं बार दलबदली करेगा ये नेता, 3 सितंबर को कांग्रेस में होगी एंट्री

4

वन भूमि पर हक की लड़ाई तेज! मंत्री मुनगंटीवार बोले- जल्द मिलेगा पट्टा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.