5 साल 55 कार्रवाई…ACB ने जारी की रिपोर्ट, रिश्वतखोरों की लिस्ट देख हो जाएंगे हैरान
Anti-Corruption Bureau Report: महाराष्ट्र की एंटी करप्शन ब्यूरों ने अपने पिछले 5 सालों के कामों का लेखाजोखा साझा किया है। इस रिपोर्ट में रिश्वतखोरी के मामले देखकर आप भी चौंक जाएंगे।
- Written By: प्रिया जैस
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Anti-Corruption Bureau Maharashtra Report: गोंदिया जिले में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम पुरी तरह से सक्रीय है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सन 2021 से अगस्त 2025 तक कुल 55 कार्रवाई की। जिसमें 86 रिश्वतखोरों को पकड़ा गया। इनमें सबसे ज्यादा 14 कार्रवाई पंचायत समिति में की गई है। उल्लेखनीय है कि कुल 55 कार्रवाई में से सिर्फ 2 लोगों को ही न्यायालय ने सजा सुनाई है।
वहीं सबुत नहीं रहने के कारण न्यायालय ने 12 लोगों को बाइज्जत बरी कर दिया है। सरकारी महकमों में रिश्वतखोरों पर लगाम लगाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही हैं, लेकिन रिश्वतखोरों का मर्ज है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आलम ये है कि जिले में आए दिन रिश्वतखोर पकड़े जा रहे हैं। ये हम नहीं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ओर से गत पांच वर्ष में की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड कह रहा है। जिसके अनुसार एसीबी की टीम ने पिछले पांच साल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों व निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
पंचायत समिति के कर्मचारी अव्वल
वर्ष 2021 में 11, 2022 में 15, 2023 में 12, 2024 में 10 व 2025 में अब तक 7 कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 86 लोगों को पकड़ा गया। इसमें देखा गया कि, रिश्वत लेने के मामले में सरकारी कर्मचारियों का स्तर भी गिरता जा रहा है। कई कर्मचारियों को काम की एवज में 100-500 रु. की रिश्वत लेते हुए भी दबोचा है। रिपोर्ट के अनुसार टीम की ओर से की गई कार्रवाई में सबसे ज्यादा रिश्वत लेने वाले कर्मचारियों में पंचायत समिति अव्वल है। इसके बाद राजस्व विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया लोक अदालत में आपसी समझौते से हजारों मामलों का समाधान, बिजली-बैंक रिकवरी समेत 3.69 करोड़ रुपये वसूले गए
10 करोड़ का प्रस्ताव अटका, मत्स्य क्रांति सिर्फ घोषणा? गोंदिया के तालाबों की बदहाली से बढ़ा संकट
पानी बह रहा, खेत सूख रहे…गोंदिया में 294 कोल्हापुरी बांध जर्जर, प्रशासन के खिलाफ किसानों में रोष
गोंदिया के मुंडीपार-पुतली मार्ग पर दिखा भालू, तेंदूपत्ता सीजन के बीच मजदूरों में दहशत
यह भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किस बात का संदेह? चुनाव की अटकलों पर लगी मुहर, सही साबित हुई आशंका
पांच वर्ष में की गई कार्रवाई
| वर्ष | कार्रवाई | आरोपी/निजी व्यक्ति |
|---|---|---|
| 2021 | 11 | 13 |
| 2022 | 15 | 20 |
| 2023 | 12 | 19 |
| 2024 | 10 | 21 |
| 2025 | 7 | 13 |
| कुल | 55 | 86 |
रिश्वत मांगे तो करें शिकायत
गोंदिया एसीबी विभाग ने बताया कि पहले की अपेक्षा लोगों में जागरुकता आई है। रिश्वत मांगने पर लोग इसकी शिकायत कर रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि कोई रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत एसीबी को करें। ताकि रिश्वत लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
