गड़चिरोली के चामोर्शी में जंगली हाथियों की एंट्री, 150 बोरे मक्का फसल की बर्बाद
Chandrapur Elephant Herd: चंद्रपुर से लौटे जंगली हाथियों ने गड़चिरोली के दोटकुली में किसान के 150 मक्के के बोरे तबाह किए। सुबह होते ही हाथियों का झुंड वापस सावली तहसील लौट गया।
- Written By: केतकी मोडक
बर्बाद हूई मक्के की फसल (सोर्स - फोटो नवभारत)
Wild Elephants Enters Gadchiroli: बीते कुछ दिनों से जंगली हाथियों का विचरण चंद्रपुर जिले में था, ऐसे में गड़चिरोली जिले में किसानों ने राहत की सांस ली थी। बीते दिनों जंगली हाथी सावली तहसील में विचरण कर रहे थे। 8 जून की रात के दौरान वैनगंगा नदी को पार करते हुए जंगली हाथियों ने गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील में एंट्री की।
चामोर्शी तहसील के दोटकुली गांव में प्रवेश करते ही जंगली हाथियों ने फिर से उत्पात मचाया। इस दौरान दोटकुली गांव के एक खेत में रखे मक्का उपज के बोरो को तहस-नहस करते हुए जंगली हाथियों ने किसान का भारी नुकसान किया।
बीते कुछ वर्षों से जिले में कोहराम मचानेवाले जंगली हाथियों ने विगत 10 दिन पूर्व वैनगंगा नदी को पार कर चंद्रपुर जिले में प्रवेश किया था। चंद्रपुर जिले के सावली तहसील से होकर यह हाथी चंद्रपुर के प्रसिद्ध ताडोबा जंगल के बफर झोन में पहुंचे थे। जिससे यह हाथी अब यहां से आगे बढ़ेंगे, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था। इसी बीच जंगली हाथी यहां से पीछे मुड़े और वापसी का रास्ता पकड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में बाढ़ का खतरा: 213 गांव रेड जोन में, 27 अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा ऐलान, जानें क्या है मामला
अल नीनो और सूखे के खतरे से निपटने की तैयारी: महाराष्ट्र सरकार 175 कोल्हापुर पद्धति के बांधों की करेगी मरम्मत
6 साल तक बंधक बना कर रखा, नागपुर की हिंदू लड़की ने सुनाई अपहरण, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन की आपबीती
150 मक्के के बोरों को किया तबाह
दोटकुली निवासी किसान संजय कवडू पुटकमवार ने अपने सर्वे नंबर 87 के 3.5 एकड खेती में मक्का फसलों की बुआई की थी। मक्का फसल परिपक्व होने के बाद मक्के की तुडाई व कुटाई की थी। इसके बाद मक्का उपज को 150 बोरे में भरकर अपने खेत में रखे थे। लेकिन सोमवार की देररात के दौरान जंगली हाथियों के झुंड ने उनके खेत में प्रवेश कर संपूर्ण उपज के बोरों को तहस-नहस कर नुकसान किया।
जिससे किसान पुटकमवार का व्यापक नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग व वन विभाग मामले का पंचनामा कर नुकसान मुआवजा दे, व जंगली हाथियों का बंदोबस्त करने की मांग किसानों ने की है।
यह भी पढे़ं:- ताड़ोबा की ओर बढ़ रहा 30 हाथियों का झुंड; ड्रोन से रखी जा रही नजर, वन विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
फिर से सावली तहसील में लौटा झुंड
- जंगली हाथियों का झुंड सावली तहसील के कवटी मार्ग से वैनगंगा नदी को पार करते हुए चामोर्शी तहसील के घारगाव, दोटकुली परिसर में देररात के दौरान प्रवेश किया।
- इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को देने पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी आर। बी। इनवते के मार्गदर्शन में क्षेत्र सहायक सलीम कुरेशी, वनरक्षक अनिल नैताम आदि वनकर्मियों का दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा।
- इस बीच मंगलवार को तड़के जंगली हाथियों का झुंड फराडा मार्ग से वैनगंगा नदी पार करते हुए सावली तहसील के साखरी गांव की दिशा में जाने की जानकारी वनविभाग ने दी है। जिससे इस परिसर के नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
