- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Vadsar Arjuni Road Repair Chakkajam Protest Mla Ramdas Masram 2026
सड़क मरम्मत के लिए सड़क पर उतरे विधायक, निधि मंजूर नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
- Written By: केतकी मोडक
Wadsa Arjuni Road Protest: वडसा-अर्जुनी मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक रामदास मसराम का चक्काजाम आंदोलन। PWD अधीक्षक द्वारा बजट में निधि मंजूर करने के आश्वासन पर प्रदर्शन स्थगित।

विधायक रामदास मसराम के नेतृत्व में वडसा-अर्जुनी टी-पॉइंट पर चक्काजाम आंदोलन (सोर्स - फोटो नवभारत)
Chakka Jam Against Potholes In Gadchiroli: देसाईगंज तहसील के वडसा से अर्जुनी तक जानेवाला मार्ग परिसर का व्यापक महत्वपूर्ण तथा व्यस्त मार्ग है, लेकिन यह मार्ग पिछले कई महीनों से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्डों के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार सरकार तथा संबंधित विभागों से आग्रह किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर विधायक रामदास मसराम के नेतृत्व में वडसा-अर्जुनी टी-पॉइंट पर चक्काजाम आंदोलन किया गया।
आंदोलन में क्षेत्र के किसान, विद्यार्थी, व्यापारी, वाहन चालक, महिलाएं तथा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सड़क की खराब स्थिति के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं पर नागरिकों ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की। आंदोलन के दौरान ‘सड़क मरम्मत के लिए तत्काल निधि मंजूर करो’, ‘गड्ढामुक्त सड़कें दो’ तथा ‘विकास के वादे नहीं, अच्छी सड़कें चाहिए’ जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस दौरान विधायक रामदास मसराम ने कहा कि वडसा-अर्जुनी मार्ग हजारों नागरिकों के दैनिक आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इस सड़क का उपयोग छात्र, किसान, व्यापारी तथा शासकीय कर्मचारी बड़ी संख्या में करते हैं। सड़क की व्यापक दयनीय स्थिति के कारण लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। गड्डों के कारण वाहनों को नुकसान हो रहा है और दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसी बात कहीं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे जिला सहकारी बैंक चुनाव में महायुति में दरार! भाजपा-शिवसेना नेताओं के अलग-अलग पैनल आमने-सामने
गड़चिरोली: जाति जनगणना और ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ करेगा बड़ा आंदोलन
नासिक में भीषण गर्मी ने बिगाड़ा टमाटर का खेल, अच्छे मुनाफे की टूटी उम्मीद; किसानों पर संकट गहराया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की कुर्सी खतरे में! आलाकमान ने दिया 6 माह का अल्टीमेटम
इसआंदोलन में कांग्रेस के देसाईगंज तहसील अध्यक्ष राजेंद्र बुल्ले, कांग्रेस के आरमोरी तहसील अध्यक्ष मिलिंद खोब्रागड़े, पूर्व उपसभापति नितीन राऊत, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दिलीप घोड़ाम, पूर्व जिला परिषद सदस्य जयमाला पेंदाम, पूर्व नगराध्यक्ष शालु दंडवते, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सैकड़ों गुटनेता विकास प्रधान सहित विभिन्न नागरिक उपस्थित थे।
आगे आंदोलन करेंगे तीव्र
- उन्होंने आगे कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शासन और संबंधित विभाग से निधि की मांग की गई, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप था कि सत्तापक्ष के विधायकों को पर्याप्त निधि उपलब्ध कराई जाती है, जबकि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों की उपेक्षा की जाती है।
- जनता की भावना और नाराजगी शासन तक पहुंचाने के लिए ही यह आंदोलन किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र निधि मंजूर कर सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया, तो जनता के साथ मिलकर इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें;- सेना की नौकरी से जन लोकपाल आंदोलन तक: 90 साल के हुए अन्ना हजारे, जानें उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट
बजट मंजूर कराकर होगा निर्माण
आंदोलन के कारण कुछ समय के लिए वडसा-अर्जुनी मार्ग पर यातायात प्रभावित रही। हालांकि पुलिस प्रशासन की उपस्थिती में आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान लोकनिर्माण के अधीक्षक ठाकरे ने आश्वासन दिया कि शुरू वित्तीय वर्ष के बजट में निधि मंजूर कर सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा।
इस आश्वासन के बाद विधायक रामदास मसराम के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। विधायक मसराम ने स्पष्ट किया कि यदि निधि मंजूर नहीं की गई तो यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
Vadsar arjuni road repair chakkajam protest mla ramdas masram 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क मरम्मत के लिए सड़क पर उतरे विधायक, निधि मंजूर नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
Jun 15, 2026 | 11:54 AMMithun Sankranti: आज है मिथुन संक्रांति, सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय
Jun 15, 2026 | 11:51 AMMP कांग्रेस में घमासान: खुलकर सामने आई गुटबाजी और अंतर्कलह, इन नेताओं पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज
Jun 15, 2026 | 11:50 AMSomvati Amavasya: सोमवती अमावस्या आज, शाम को बस इस दिशा में जलाएं एक दीपक, कभी नहीं होगी पैसे की तंगी
Jun 15, 2026 | 11:47 AMHaunted 3D Day 3: डर का डोज बना सुपरहिट, वीकेंड पर हुई नोटों की बारिश
Jun 15, 2026 | 11:44 AMतमिलनाडु के CM विजय के तलाक केस में नया मोड़! कोर्ट ने 7 अगस्त तक टाली सुनवाई, क्या बच पाएगी शादी?
Jun 15, 2026 | 11:43 AMठाणे जिला सहकारी बैंक चुनाव में महायुति में दरार! भाजपा-शिवसेना नेताओं के अलग-अलग पैनल आमने-सामने
Jun 15, 2026 | 11:39 AMवीडियो गैलरी

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM













