

Suryadev Ki Kripa Pane Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के राशि परिवर्तन की घटना को त्योहार के रूप में मनाया जाता है और इसी राशि परिवर्तन की घटना को संक्रांति कहा जाता है। सोमवार, 15 जून 2026 को मिथुन संक्रांति है। इस दिन सूर्य अपनी वृषभ राशि की यात्रा को समाप्त करते हुए बुध के स्वामी ग्रह मिथुन में प्रवेश करते हैं।
सूर्यदेव इस राशि में करीब एक महीने तक रहने के बाद कर्क राशि की ओर कूच करेंगे। धार्मिक दृष्टिकोण से मिथुन संक्रांति पर किए गए पूजा, दान व उपायों का विशेष महत्व होता है। इन उपायों को करने से पूरे वर्ष सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है। इससे आप के जीवन में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और वैभव बनी रहती है।