- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Tributes Paid To Martyrs In Desaiganj Crpf S 191 Battalion Celebrated Shaurya Diwas
देसाईगंज में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, CRPF के 191 बटालियन ने शौर्य दिवस मनाया
CRPF 191 बटालियन ने शौर्य दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जानें इस विशेष दिन का महत्व और शहीदों की बहादुरी।

Gadchiroli News: केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल 191 बटालियन के देसाईगंज स्थित कैम्प में शौर्य दिवस मनाया गया. इस दौरान सीआरपीएफ 191 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी चौधरी महेश कुमार द्वारा शौर्य दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात द्वितीय कमान अधिकारी चौधरी महेश कुमार ने बताया कि आज ही के दिन यानी 9 अप्रैल 1965 को गुजरात में सरदार पोस्ट रन और कच्छ पर पाकिस्तानी आर्मी ब्रिगेड द्वारा किए गए हमले को इस बल की एक छोटी सी टुकड़ी ने विफल कर दिया था.
सीआरपीएफ की टुकड़ियों ने पाकिस्तान आर्मी के 34 सैनिकों को मार गिराया. वहीं 4 सैनिको को जीवित पकड़ लिया. सीआरपीएफ के 2 टुकड़ियों के प्रभावशाली अटैक को देखकर पाकिस्तानी सेना की शक्तिशाली आर्मी ब्रिगेड वापस लौटने के लिए मजबूर हो गई.
सम्बंधित ख़बरें
किसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
Pune Garbage Crisis: पुणे में कचरा संकट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने लगाया 700 करोड़ घोटाले का आरोप
चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाना पड़ सकता है भारी, पुणे आरटीओ सख्त
घाटकोपर में महापौर रितु तावड़े का एक्शन, अवैध पार्किंग और नशीले पदार्थों पर कार्रवाई
इस हमले में केरिपुबल के 8 जवानो ने भारत देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणो का बलिदान दिया. शहीद जवानों के इस सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में इस दिन को प्रत्येक वर्ष शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है.
आयोजित शौर्य दिवस समारोह सीआरपीएफ 191 बटालियन के उपकमाडेंट अमर सिंह गुर्जर, निरीक्षक संदीप कुमार, निरीक्षक प्रमोद कुमार, अधिनस्थ अधिकारीगण व जवान उपस्थित थे. इस अवसर पर शहीद जवानों को, उपस्थित सभी अधिकारी तथा जवानों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस और बलिदान को नमन किया.
Tributes paid to martyrs in desaiganj crpf s 191 battalion celebrated shaurya diwas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: 20 मई को निजी मेडिकल स्टोर्स पर ताला, केमिस्ट करेंगे हड़ताल; आपातकाल के लिए यहाँ मिलेंगी दवाएं
May 19, 2026 | 03:12 PMभीषण गर्मी में अंधेरे में बैठे रहे यात्री, इंडिगो फ्लाइट का वीडियो हुआ वायरल
May 19, 2026 | 03:10 PMआज ग्रहों का बड़ा विशेष संयोग, बन रहा है ‘गजकेसरी राजयोग’, इन 4 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत
May 19, 2026 | 03:10 PMमध्य प्रदेश में अपना दल एस का संगठन विस्तार, मान सिंह विसेन बने स्टेट प्रेसिडेंट
May 19, 2026 | 03:09 PMसंजय राउत ने युवाओं को कहा दिमाग से कमजोर, भड़की युवा सेना ने नागपुर में बीच सड़क पर फूंका सांसद का पुतला
May 19, 2026 | 03:06 PMसागर में भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, अब तक मिला 1529 यूनिट ब्लड
May 19, 2026 | 02:48 PMपहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM














