छत्रपति संभाजीनगर जुबली पार्क में वड़ापाव दुकान में लगी आग, गैस सिलेंडर धमाके से दहशत, 5 लाख का नुकसान

Sambhajinagar Cylinder Blast: छत्रपति संभाजीनगर के जुबली पार्क में वड़ापाव दुकान में आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया। दमकल कर्मियों ने दूसरे सिलेंडर को सुरक्षित निकाला; करीब ₹5 लाख का नुकसान हुआ है।
A fire at a Vadapav shop in Chhatrapati Sambhajinagar triggered a cylinder blast. Firefighters averted a bigger mishap by removing a second cylinder safely.
दुकान में लगी आग (सोर्स - सोशल मिडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Incident Gas Cylinder Blast: छत्रपति संभाजीनगर शहर के जुबली पार्क क्षेत्र में बुधवार, 10 जून की सुबह एक वड़ापाव की दुकान में आग लगने से गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज दूर तक - सुनाई देने से इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 11 बजे जुबली पार्क स्थित दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पदमपुरा और एन-9 अग्निशमन केंद्रों से दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। जवानों के पहुंचने से पहले ही दुकान में रखा एक गैस सिलेंडर फट चुका था और आग तेजी से फैल रही थी।

इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने साहस दिखाते हुए दुकान के अंदर प्रवेश किया और वहां मौजूद दूसरे गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे दूसरा विस्फोट होने से बच गया और आसपास की दुकानों व लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। दमकल कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

फर्नीचर के साथ अन्य व्यावसायिक सामग्री जलकर हुई राख

आग में दुकान का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। एक लैपटॉप, दो एयर कंडीशनर, फर्नीचर तथा अन्य व्यावसायिक सामग्री को नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन विभाग के अनुसार प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है।

उप अग्निशमन केंद्र अधिकारी विनायक कदम, हरीचंद्र पवार, एल. पी.कोल्हे तथा अजिंक्य भगत, सचिन फुले, संकेत निकालजे, अक्षय नागरे, योगेश दुबे और समीर शेख ने बचाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com