- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Take Immediate Action On Problems Mp Kirsan Gave Instructions
Gadchiroli News: गड़चिरोली की विभिन्न समस्याओं पर करें तत्काल उपाययोजना, सांसद किरसान ने दिए निर्देश
गड़चिरोली जिले के अहेरी तहसील दुर्गम व आदिवासी बहुल है, जिससे यहां विकास को प्राथमिकता देना जरूरी है। यहां की समस्याओं पर प्रशासन तत्काल उपाययोजना करें, ऐसे निर्देश सांसद डा. नामदेव किरसान ने दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे

गड़चिरोली की विभिन्न समस्याओं पर करें तत्काल उपाययोजना। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: अहेरी तहसील दुर्गम व आदिवासी बहुल है, जिससे यहां विकास को प्राथमिकता देना जरूरी है। यहां की समस्याओं पर प्रशासन तत्काल उपाययोजना करें, ऐसे निर्देश सांसद डा. नामदेव किरसान ने दिए। वहीं यहां की समस्याओं को लेकर संसद में आवाज उठाने की बात भी उन्होंने कही। अहेरी तहसील की विभिन्न समस्याओं को जानने के लिए अहेरी तहसील कार्यालय में जायजा बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक में सरकारी योजना, अपूर्ण विकास कार्य, आदिवासी व पिछड़ा वर्ग क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव तथा स्थानीय स्तर पर प्रशासकीय दिक्कत आदि पर जायजा लिया गया। बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे, पूर्व जिप अध्यक्ष अजय कंकडालवार, कांग्रेस के आदिवासी से जिलाध्यक्ष हनुमंत मडावी, अहेरी तहसील अध्यक्ष डा. निसार हकीम, अहेरी के तहसीलदार सूर्यवंशी, गुटविकास अधिकारी जुवारे, कांग्रेस के अनुसूचित जाति सेल के अध्यक्ष रजनीकांत मोटघरे, राहुल आईलवार समेत आदि उपस्थित थे।
रोजगार गारंटी योजना की पारदर्शकता पर अधिक जोर
बैठक में अहेरी परिसर में स्वास्थ्य सुविधा, सड़कों की दयनीय अवस्था, जलसंधारण प्रकल्प का अपूर्ण कार्य, बिजली वितरण कंपनी की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक संस्था तथा खेती संबंधित समस्या पर विस्तृत जायजा लेकर नागरिकों की समस्याएं उजागर कर उनका निराकरण करने की सूचना दी गई। खासकर ग्रामीण अंचल के नागरिकों को सताने वाली पेयजल की समस्या, वनहक के प्रलंबित मामले तथा रोजगार गारंटी योजना की पारदर्शकता पर अधिक जोर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: मुख्यमंत्री रोजगार योजना में 107% लक्ष्य हासिल, राज्य में 8वां स्थान; 1358 को रोजगार मिला
गड़चिरोली में कृषि संजीवनी 2.0 शुरू, 453 गांवों में डिजिटल कृषिशाला से किसानों को आधुनिक सलाह
गड़चिरोली ‘मिशन 100%’ में अव्वल, 697 करोड़ निधि का पूरा उपयोग, राजस्व वसूली में भी लक्ष्य पार
गड़चिरोली; आनंद बंग बने ‘सर्च’ और अमृत बंग ‘निर्माण’ के नए संचालक; अभय-रानी बंग ने सौंपी जिम्मेदारी
अहेरी में महिला अस्पताल शुरू कर-भर्ती प्रक्रिया करें
तो वहीं एक दूसरी समस्या के लिए अहेरी उपविभाग की महिलाओं को स्वतंत्र अस्पताल उपलब्ध हो और उन पर समय पर उपचार हो, इसलिए अहेरी के महिला व बाल अस्पताल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन काफी वर्ष की कालावधि बीत जाने के बाद भी अब तक उक्त अस्पताल शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण अहेरी उपविभाग की महिला मरीजों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे इस मामले की ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल अहेरी में महिला अस्पताल शुरू कर पदभर्ती करें, ऐसी मांग ग्रामीणों ने गड़चिरोली-चिमुर लोस क्षेत्र के सांसद डा. नामदेव किरसान को सौंपे ज्ञापन में की है।
सांसद किरसान को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया कि, अहेरी उपविभाग अंतर्गत अहेरी, एटापल्ली, मुलचेरा, भामरागड़ और सिरोंचा तहसीलों का समावेश है। इन तहसीलों के मरीज अहेरी के उपजिला अस्पताल में निर्भर हैं। लेकिन अहेरी के उपजिला अस्पताल में आवश्यक सेवा सुविधाओं का अभाव और डाक्टरों की कमी के चलते मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती होने आने वाले गंभीर मरीजों को गड़चिरोली अथवा चंद्रपुर रेफर किया जाता है।
महिला व बाल अस्पताल शुरू होना बेहद जरूरी
जिसके कारण मरीज और उनके परिजनों को मानसिक, शारीरिक और वित्तीय रूप से त्रस्त होना पड़ रहा है। विशेषत: प्रसूति के लिए आने वाली गर्भवती माताओं को गड़चिरोली भिजवाया जाता है। ऐसे में अहेरी में महिला व बाल अस्पताल शुरू होना बेहद जरूरी है। जिससे तत्काल अहेरी में महिला अस्पताल शुरू कर पदभर्ती करें, ऐसी मांग ज्ञापन में की गई है। सांसद डा. किरसान को ज्ञापन सौंपते समय श्रीनिवास विरगोनवार, अब्दुल शेख, अब्दुल रहमान शेख, अफसर खान, सुमित मोतकुरवार, संतोष येमुलवार आदि उपस्थित थे।
Take immediate action on problems mp kirsan gave instructions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Raghav Chadha छोड़ेंगे AAP? बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं…अपनी ही पार्टी पर बोला बड़ा हमला
Apr 03, 2026 | 10:32 AMATF: समर वेकेशन का बजट बिगड़ा! नागपुर से गोवा-इंदौर जाना हुआ महंगा, टिकट के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश
Apr 03, 2026 | 10:30 AMकांगो में ISIS का खूनी खेल! गांव में घुसकर 56 लोगों को उतारा मौत के घाट, कई लापता, घरों में लगाई आग
Apr 03, 2026 | 10:30 AMEye Care Tips: जलन और चुभन से हैं परेशान? गर्मियों में आंखों को कूल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Apr 03, 2026 | 10:28 AMMumbai Traffic Police का सख्त एक्शन, गैर-कानूनी डोम लाइट लगाने वालों पर शिकंजा
Apr 03, 2026 | 10:25 AMLPG गैस को लेकर फैल रही है भ्रामक खबर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों को दिए ये 5 बड़े निर्देश
Apr 03, 2026 | 10:19 AMMumbai AC Local Train का बढ़ा क्रेज: कम यात्री, लेकिन वेस्टर्न रेलवे की कमाई में इजाफा
Apr 03, 2026 | 10:10 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














