गड़चिरोली में सौर पंप योजना असफल! किसानों को नहीं मिल रहा लाभ
Solar Pump Scheme: गड़चिरोली जिले में सौर पंप योजना किसानों के लिए लाभदायक साबित नहीं हो रही है। ऑनलाइन आवेदन के बावजूद किसानों को सौर पंप उपलब्ध नहीं किए गए, जिससे सिंचाई संकट गहराया।
- Written By: आंचल लोखंडे
गड़चिरोली में सौर पंप योजना असफल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Farmer: राज्य सरकार ने किसानों को वित्तीय संकट से उबारने के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों के उत्पादन में वृद्धि कर उन्हें सक्षम बनाने का उद्देश्य है। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण अधिकांश योजनाएं विफल साबित होती दिखाई दे रही हैं।
दो वर्ष पूर्व शुरू की गई सौर पंप योजना गड़चिरोली जिले में पूरी तरह असफल सिद्ध हो रही है। जिले के अनेक किसानों ने इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए, लेकिन अब तक संबंधित लाभार्थियों को सौर पंप उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे किसान बेहद परेशान हैं।
फसलें सूखकर बर्बाद
प्रति वर्ष पानी की कमी के कारण किसानों की फसलें सूखकर बर्बाद हो जाती हैं। गड़चिरोली जिले में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय किसान आज भी वर्षा आधारित खेती पर निर्भर हैं। तालाबों में पानी का संग्रहण कर उसका उपयोग किया जाता है, लेकिन इन तालाबों से खेत तक पानी पहुंचाने के लिए डीजल पंप अथवा मोटर पंप की आवश्यकता पड़ती है। मोटर पंप चलाने के लिए बिजली की जरूरत होती है, जबकि वर्तमान में महावितरण कंपनी ने खेतों के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में स्टील हब परियोजना पर विवाद, भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हजारों किसान आंदोलनरत
गड़चिरोली: सिरोंचा के जाफ्राबाद में पेयजल संकट बरकरार, उपयोग के बिना धूल खा रही घंटागाड़ी
गड़चिरोली: अहेरी नगर परिषद अधिकारी पर हमले के बाद कार्रवाई तेज, कामबंद आंदोलन हुआ समाप्त
गड़चिरोली: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के विरोध में चामोर्शी बंद, पुलिस थाने का घेराव और चक्काजाम
ये भी पढ़े: रोजगार गारंटी योजना के काम तुरंत शुरू करें, एक वर्ष से बंद पड़े है मंजूर काम
सौर पंप योजना के तहत किसानों को सिंचाई की सुविधा
बिजली आपूर्ति के विकल्प के रूप में सौर पंप योजना के तहत किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना सरकार द्वारा बनाई गई थी। लेकिन लाभार्थियों द्वारा आवेदन करने के बावजूद अधिकांश किसानों को कृषिपंप का लाभ नहीं मिला है। स्थिति यह है कि लाभार्थी किसान सौर पंप की उपलब्धता के लिए बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
