Gadchiroli News: शराब बेची तो होगा 20,000 का जुर्माना भामरागड़ तहसील के ब्राम्हणपल्ली के ग्रामीणों का निर्णय 5,000 जानकारी देने वाले को इनाम 1,000 मारपीट करने वाले पर जुर्माना
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अब दुर्गम क्षेत्र के नागरिक भी एकजुट होते हुए शराब बिक्री का विरोध करने सामने आ रहे है. मुक्तिपथ के माध्यम से गांव में शराबबंदी का प्रस्ताव लेकर अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं.
इसी के तहत भामरागड़ तहसील के अतिदुर्गम ब्राम्हणपल्ली गांव के नागरिकों ने भी बढ़ती शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए व्यापक कड़ा व महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. गांव में कोई भी शराब की बिक्री करने पर उस पर 20 हजार रुपयों के जुर्माने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया.
इस संदर्भ का प्रस्ताव ग्रामसभा में मंजूर किया गया है. जिससे अब गांव में अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसेगी. गांव को शराब मुक्त बनाने के लिए मुक्तिपथ की ओर से नशामुक्त अभियान चलाया जा रहा है.
ग्रामीणों को जागृत कर गांवों को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. जिले में शराबबंदी है, लेकिन अवैध रूप से होने वाली शराब बिक्री के कारण अनेक लोग नशे की लत में फंसे हुए है.
ऐसे में मुक्तिपथ अभियान द्वारा ग्रामीणों को जागृत करने के चलते अब गांव भी अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आगे आ रहे है. इसी तरह भामरागड़ तहसील के ब्राम्हणपल्ली में मुक्तिपथ की ओर से अवैध शराब बिक्री बंद करने के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया था.
इस ग्रामसभा में शराबबंदी का प्रस्ताव पारित करते हुए अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने कड़े निर्णय लिए गए है. इसके तहत अवैध रूप से शराब की बिक्री करने पर शराब बिक्रेता पर 20 हजार का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है, इसके साथ ही अनेक कड़े निर्णय लिए जाने से अब गांव की शराब बिक्री बंद होने की बात कही जा रही है.
इस दौरान गांव को शराब मुक्त बनाने के लिए गांव संगठन गठित किया गया है. इस समय मुक्तीपथ तहसील संगठक नीला किनाके ने अवैध शराब बिक्री पर पाबंदी के लिए संगठन के कार्य, जिम्मेदारी व अधिकारों की जानकारी दी.
बैठक में राजू नीलम, गंगाधर गोवर्धन, नारायण तानसेन, समया पूजेर, मनोज तानसेल, विनोद तानसेल, बाजीराव तलांडी, सालय्या नीलम, गणेश चौधरी, नागेश आलाम, निर्मला पालेम, लक्ष्मी नेलेम, सुनीता झोडे, सुरेश नीलम.