गड़चिरोली में गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, पोटेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 तस्कर गिरफ्तार
Gadchiroli Cattle Smuggling: गड़चिरोली के पोटेगांव में पुलिस ने गोवंश तस्करी गिरोह पकड़ा। 5 वाहन और 13 गोवंश जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार, कुल 17.26 लाख रूपए का माल पकड़ा गया।
- Written By: प्रिया जैस
गोवंश तस्करी (सौजन्य-नवभारत)
Cow Smuggling Busted in Gadchiroli: गड़चिरोली जिले में शुरू अवैध व्यवसाय पर लगाम कसने का निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने जिले के सभी पुलिस थाने, उपपुलिस थाने और पुलिस सहायता केंद्रों को दिया है। वहीं पिछले कुछ अवधि से जिला पुलिस दल द्वारा जिले से हो रहे अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ निरंतर कार्रवाइयां की जा रही है।
ऐसे में बुधवार को पोटेगांव पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत आने वाले देवदा-देवापुर मार्ग पर वाहनों की सहायता से गोवंश की तस्करी होने की गोपनीय जानकारी पोटेगांव पुलिस को मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर गोवंश तस्करी पर्दफाश करते हुए करीब 5 चौपहिया वाहन में गोवंश को अवैध तरीके से बंदी बनाकर बुचड़खाने ले जा रहे आरोपियों को धरदबोचा है।
कार्रवाई में जब्त माल
इस कार्रवाई में पोटेगांव पुलिस ने 15 लाख रुपये के पांच चौपहिया वाहन और 1 लाख 56 हजार रुपये के 13 गोवंश सहित कुल 17 लाख 26 हजार रुपयों का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सूरज जगताप के मार्गदर्शन में पोटेगांव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक राजू गवली और उनकी टीम ने की है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा अर्बन बैंक घोटाला: पूर्व प्रबंधक प्रवीण बोरकर 11 जून तक पुलिस रिमांड पर, EOW करेगी जांच
मोहाडी में बर्तन का पानी फेंकने पर खूनी संघर्ष, दो परिवारों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के कई लोग घायल
मालुटोला गोहत्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, विधायक नाना पटोले को नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन
भंडारा में रेत माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी, लाखों के वाहन और रेत जब्त
जब्त गोवंश : 13
गोवंश की कीमत : 1,56,000
कुल जब्त चौपहिया वाहन : 5
वाहनों की कुल अनुमानित कीमत : 15,00,000
कुल मूल्य : 17,26,000
9 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
पांच वाहनों की सहायता से गोवंश की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पोटेगांव पुलिस ने वाहन और गोवंश सहित कुल 17 लाख 26 हजार रुपयों का माल जब्त किया है। वहीं इस मामले में करीब 10 गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें – Hingoli: संतोष बांगर के घर पड़ा छापा, विधायकों के पैरों तले खिसकी जमीन, हिंगोली में राजनीतिक उबाल
गिरफ्तार आरोपियों में चामोर्शी तहसील के कलमगांव निवासी सचिन भगीरथ रोहनकर (25), छग के पांखाजुर निवासी सुखवंद राजू मलकाम (40), चामोर्शी तहसील के अनंतपुर निवासी अमरसिंह धरमदास घोती (35), विसापुर निवासी अजय श्रावण कोंदामी (29), रेखेगांव निवासी बालू विठोबा भुरसे (39), चामोर्शी निवासी भारत लहान उराडे (50), तेलंगाना के बांगडी निवासी अल्ताफ मेहबुब शेख (23), चामोर्शी तहसील के अनंतपुर निवासी पुरणसिंग रायचंद पेडे (50), सगनापुर निवासी जितेंद्र भाऊजी झरकर (30) और तेलंगाना राज्य के वानकुडी निवासी मोहम्मद मुखीद अली फरार है।
