बडे मुर्गा बाजार पर पुलिस का छापा, 46 दोपहिया, 5 चौपहिया समेत 44 लाख 26 हजार 400 का माल जब्त
Police Raid: चामोर्शी तहसील के रेगडी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत आनेवाले गरंजी टोला गांव में अवैध तरीके से मुर्गा बाजार पर रेगडी पुलिस और सी-60 के पथक ने छापामार कार्रवाई की।
- Written By: आंचल लोखंडे
बडे मुर्गा बाजार पर पुलिस का छापा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Crime: गडचिरोली जिले के ग्रामीण और दुर्गम परिसर में अवैध तरीके से मुर्गा बाजार का आयोजन किया गया जाता है। वहीं बाजार में मुर्गो की लढाई पर हजारों, लाखों रूपयों का जुआ खेल जाता है। जिसमें बडी संख्या में शौकिन दोपहिया, चौपहिया वाहन लेकर पहुंचते है। ऐसे में जिला पुलिस अधिक्षक नीलोत्पल ने जिले में अवैध तरीके से चल रहे मुर्गा बाजारों पर छापामार कार्रवाई करने का निर्देश सभी पुलिस थाना, उपपुलिस थाना और पुलिस सहायता केंद्र को दिया है।
इसी बीच रविवार को चामोर्शी तहसील के रेगडी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत आनेवाले गरंजी टोला गांव में अवैध तरीके से मुर्गा बाजार का आयोजन किये जाने की जानकारी मिलते ही रेगडी पुलिस और सी-60 के पथक ने छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने दोपहिया, चौपहिया वाहन समेत कुल 44 लाख 26 हजार 400 रूपये किमत का माल जब्त किया है।
रेगडी पुलिस और सी-60 की कार्रवाई
जिससे मुर्गा बाजार शौकिनों में खलबली मच गयी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधिक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम। रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जी। के मार्गदर्शन में सहाय्यक पुलिस अधीक्षक अनिकेत हिरडे और विशेष अभियान पथक के सहायक पुलिस निरीक्षक विश्वास बागल, पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर धुमाल, पुलिस उपनिरीक्षक देवाजी कोवासे आदि समेत जवानों ने की।
सम्बंधित ख़बरें
सागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय थेरेपिस्ट की घिनौनी करतूत, 61 महिलाओं से की दरिंदगी, अब हुई 14 साल की जेल
पवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
महागांव में ‘गुप्तधन’ के नाम पर 10.80 लाख की ठगी, नकली पुलिस बनकर दिया वारदात को अंजाम
92 आरोपी हिरासत में
रेगडी थाना क्षेत्र के पोतेपल्ली गांव में जिले का सबसे बडा मुर्गा बाजार आयोजित होता था। लेकिन उक्त बाजार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करने के बाद उक्त बाजार बंद किया गया। अब इसी थाना क्षेत्र के गरंजी टोला गांव के पास पिछले कुछ सप्ताह से मुर्गा बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच रविवार को भी बाजार आयोजित होने की जानकारी मिलने की रेगडी पुलिस और सी-60 के जवानों ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई होते देख मुर्गा बाजार में उपस्थित अनेक शौकिन जंगल में फरार हो गये। लेकिन पुलिस ने करीब 92 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये भी पढे़: कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी, अहेरी के शिक्षक दंपत्ति को ठगों ने लगाया 25 लाख का चूना
46 दोपहिया, 5 चौपहिया वाहन जब्त
इस कार्रवाई में पुलिस ने 16 लाख 10 हजार रूपये किमत की 46 दोपहिया, 26 लाख रूपये किमत की 5 चौपहिया वाहन, 1 लाख 70 हजार रूपये किमत के 31 नग मोबाईल, 3 हजार 200 रूपये किमत के 14 नग मुर्गे, 250 रूपये किमत की 5 नग लोहे के अवजार, 42 हजार 950 रूपये नगद राशि ऐसा कुल 44 लाख 26 हजार 400 रूपये किमत का माल जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रेगडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की अधिक जांच रेगडी पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक कुणाल इंगले कर रहे है।
