- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Opposition To Giving Land To Non Tribals Memorandum Submitted To Gadchiroli Magistrate
गैरआदिवासियों को जमीन देने का विरोध, सरकार उक्त प्रस्ताव करें अस्वीकार, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Gadchiroli District: आदिवासियों की जमीनें गैरआदिवासियों को किराये पर देने की प्रस्ताव लाने संदर्भ में सरकार विचार पर आदिवासी बहुल समाज संगठन द्वारा विरोध किया जा रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

गैरआदिवासियों को जमीन देने का विरोध (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: हाल ही में गड़चिरोली जिले के दौरे पर आए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आदिवासियों की जमीनें गैरआदिवासियों को किराये पर देने की प्रस्ताव लाने संदर्भ में सरकार विचार कर रही है, ऐसी जानकारी दी। इसे आदिवासी बहुल समाज संगठन द्वारा विरोध किया जा रहा है। यह प्रस्ताव अस्वीकार करें, ऐसी मांग अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद महिला शाखा गड़चिरोली व जंगोरायताड़ आदिवासी महिला संगठन की ओर से जिलाधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में की है। इस दौरान कहा कि सरकार का उक्त प्रस्ताव आदिवासी के अधिकारों का उल्लंघन करने वाला, संविधान के तत्वों के खिलाफ जाने वाला, सामाजिक न्याय को बाधा पहुंचाने वाला है।
जमीन आदिवासी समाज के लिए केवल आजीविका का साधन ही नहीं है, बल्कि उनके सांस्कृतिक, सामाजिक व ऐतिहासिक अस्तित्व की आधार भूमि है। भारतीय संविधान की 5वीं अनुसूची के तहत अनुसूचित क्षेत्र की जमीन गैर आदिवासी की ओर हस्तांतरित न हो, इसकी गारंटी दी है। इसमें राज्यपाल, राष्ट्रपति को ही विशेष नियम करने के अधिकार है। राज्य सरकार मंत्रिमंडल को वह अधिकार नहीं है। ग्रामसभा के अनुमति के बगैर अनुसूचित क्षेत्र की जमीन हस्तांतरण, बिक्री या किराये पर देना वैद्य नहीं है। सरकार का प्रस्ताव पेसा कानून के प्रावधानों को विरोध करने वाला है।
उक्त प्रस्ताव तत्काल अस्वीकार करें
आदिवासियों की जमीन किसी भी हाल ही में गैरआदिवासियों को किराये तत्व पर लीज पर जमीन देना कानून के खिलाफ होने से मुख्यमंत्री फडणवीस तत्काल सुध लेकर सरकार का उक्त प्रस्ताव तत्काल अस्वीकार करें, अन्यथा सरकार को आदिवासी के रोष का सामना करना पड़ेगा। ऐसी बात उपजिलाधिकारी सूर्यवंशी के मार्फत मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन से दी है। ज्ञापन सौंपते समय महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पुष्पलता कुमरे, विद्या दुग्गा, मालता पुडो, जंगोरायताड आदिवासी महिला संगठन की अध्यक्ष आरती कोल्हे, रेखा तोडसे, शामला घोडाम, तनुजा कुमरे, रोहिणी मसराम, अर्चना टेकाम आदि उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
परीक्षा से 8 दिन पहले ही लीक हो गया था NEET का पेपर; सीबीआई के हाथ लगे मनीषा वाघमारे के गुप्त दस्तावेज
मुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
प्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
इन मांगों का समावेश
आदिवासी की जमीनें बगैर आदिवासियों को किराये पर देने का प्रस्ताव/निर्णय अस्वीकार करें, पांचवीं अनुसूची व पेसा कानून के तहत ग्रामसभा के अधिकारों का संरक्षण कायम रखे, महाराष्ट्र जमीन राजस्व संहिता 1966 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करें, आदिवासियों की जमीन का संरक्षण करने सरकार स्पष्ट, कटिबद्ध व संविधान संमत नीति घोषित करें, ऐसी मांग संगठना ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में की गई है।
ये भी पढ़े: विक्रेताओं की सलाह पर निर्भर ब्रह्मपुरी के किसान, कृषि विभाग केवल कागजों में, नहीं मिल रही कोई मदद
आदिवासियों के अस्तित्व पर होगा परिणाम
ज्ञापन में महिला संगठन ने कहा कि सरकार का यह प्रस्ताव यानी आदिवासियों के अस्तित्व पर परिणाम करने वाला है। महाराष्ट्र आदिवासी लैंड (रिस्टोरेशन) एक्ट 1974 कानून का उद्देश्य ही गैरआदिवासी की ओर से जमीन वापस लेकर वह आदिवासियों को वापस देना है। ऐसे में किराये पर जमीन देने की प्रक्रिया कानून के उद्देश्य के खिलाफ है। जमीन आदिवासी की जीवन रेखा है। आजीविका, उपजीविका, संस्कृति, सामाजिक व ऐतिहासिक वारसा से जुड़ी होने से किराये पर जमीन देने पर आदिवासी अपनी पहचान, स्वायतला व परंपरागत जीवनशैली गंवा देंगे, इससे यह निर्णय सामाजिक न्याय, समता व संविधान के बुनियादी तत्व को बाधा पहुंचाने वाला है।
Opposition to giving land to non tribals memorandum submitted to gadchiroli magistrate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
May 18, 2026 | 01:50 PMMP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
May 18, 2026 | 01:48 PM12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
May 18, 2026 | 01:42 PMऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PMपत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
May 18, 2026 | 01:36 PMयवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
May 18, 2026 | 01:36 PMIET के हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, अर्धनग्न होकर जमकर की तोड़फोड़, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
May 18, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM













