Gadchiroli News: धानोरा तहसील के साखेरा गांव में अनेक सुविधाओं का अभाव होने से समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, ऐसे में धानोरा तहसील के दौरे पर रहते समय विधायक मिलिंद नरोटे ने साखेरा गांव में भेंट देकर गांव की समस्याएं जानीं.
इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं, वहीं समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. धानोरा तहसील के साखेरा गांव में विधायक मिलींद नरोटे पहुंचकर ग्रापं को भेंट दी.
इस दौरान विधायक नरोटे ने ग्रामीणों से संवाद किया. इस भेंट के दौरान ग्रामीणों ने गांव की अनेक बुनियादी समस्याओं की ओर ध्यानाकर्षण किया. विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं.
इसमें गांव की बंद हुई जलापूर्ति योजना, दिव्यांगों को प्रमाण पत्र मिलने में होने वाला विलंब आदि दिक्कतों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई. इन समस्याओं पर तत्काल उपाययोजना करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए.
जलापूर्ति योजना सुचारू करने के साथ दिव्यांगों की समस्या हल करने प्रयासरत होने की बात विधायक नरोटे ने कही. इस समय सरपंच धालंजे, भाजप किसान मोर्चा प्रदेश सचिव रमेश भुरसे, भाजपा तहसील अध्यक्ष साजन गुंडावार, भाजपा उपाध्यक्ष अनिलजी पोहनकर, भाजपा जिला सचिव सारंगजी सालवे, अविनाश पोरेटी, राकेश दास आदि उपस्थित थे.