आष्टी में किसानों का भड़का आक्रोश, चक्काजाम कर जमीन अधिग्रहण और ड्रोन सर्वे का किया विरोध

Gadchiroli Farmers Protest: गड़चिरोली के मुधोली चक नं. 2 में ड्रोन सर्वे के विरोध और सात किसानों पर मामला दर्ज होने से नाराज किसानों ने आष्टी में चक्काजाम आंदोलन किया।
mudholi drone survey farmers chakka jam ashti gadchiroli
किसानों का चक्काजाम(सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Gadchiroli Drone Survey: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील के मुधोली चक नं. 2 में 9 जुलाई को वरद फेरोज कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ड्रोन से सर्वे किए जाने के बाद परिसर के किसानों में तीव्र रोष था। ग्रामीणों ने कंपनी के तीन कर्मचारियों को रोक लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और तीनों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसी बीच पुलिस ने गांव के सात किसानों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इससे नाराज किसानों ने शुक्रवार को आष्टी पुलिस थाने पहुंचकर अधिकारियों से जवाब मांगा। समाधानकारक जवाब नहीं मिलने पर किसानों ने गांव के मुख्य डॉ। बाबासाहब आंबेडकर चौक में चक्काजाम आंदोलन किया।

दर्ज मामले वापस लेने की मांग

किसानों का कहना है कि वे किसी भी हालत में अपनी जमीन बेचने के लिए तैयार नहीं हैं। इसी दौरान कंपनी के कर्मचारियों द्वारा गांव परिसर में ड्रोन से सर्वे किए जाने पर किसानों ने तीनों कर्मचारियों को ग्राम पंचायत कार्यालय में रोक लिया था। इसके बाद आष्टी पुलिस थाने में तीनों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब

मुधोली चक नं. 2 में ड्रोन सर्वे का मामला

सात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद किसानों ने चक्काजाम आंदोलन शुरू किया। आंदोलनकारी किसानों ने अपने खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की।

mudholi drone survey farmers chakka jam ashti gadchiroli
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम

देर शाम तक जारी रहा आंदोलन

किसानों ने आष्टी के मुख्य चौक में चक्काजाम शुरू किया। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान मौके पर डटे रहे। किसानों ने कहा कि जिलाधिकारी के आने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। इसके चलते देर शाम तक आंदोलन जारी रहा। तीनों प्रमुख मार्गों पर यातायात बंद रहने से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मौके पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रखा गया था।

तीनों प्रमुख मार्गों की यातायात प्रभावित

किसानों के चक्काजाम के चलते आष्टी-गड़चिरोली, आष्टी-चंद्रपुर और आष्टी-आलापल्ली मार्ग की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। मागों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आंदोलन के मद्देनजर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com