गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम

Naxal Weapons Seized: गड़चिरोली जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के कुमनार जंगल से विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की गई।
gadchiroli naxal weapons seized shaheed saptah operation
नक्सली हथियार बरामद(सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Gadchiroli Naxal Operation: गड़चिरोली जिले में नक्सल आंदोलन लगभग समाप्त होने की कगार पर है। ऐसे में नक्सलियों द्वारा 28 जुलाई से 3 अगस्त की समयावधि में नक्सल शहीद सप्ताह मनाया गया। जिसके मद्देनजर जिले में अनुचित घटना न घटे, इसलिये जिला पुलिस जवानों ने जिले में नक्सल विरोधी अभियान तीव्र रूप से चलाया गया।

इस सप्ताह महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे कुमनार गांव के जंगल परिसर में नक्सलियों ने विस्फोटक और हाथियार छिपाए रखने की गोपनीय जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जवानों ने खोज मुहिम तीव्र कर नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाए गए विस्फोटक सामग्री समेत कुल 14 आग्नेयास्त्र बरामद किये हैं।

मनाते थे शहीद सप्ताह

प्रति वर्ष नक्सलियों द्वारा 28 जुलाई से 3 अगस्त की समयावधि में शहीद सप्ताह मनाया जाता है। इस कालावधि में नक्सलियों द्वारा हिसंक घटना को अंजाम देने का प्रयास करते हैं। इसके मद्देनजर जिला पुलिस दल के जवानों द्वारा जिले के सीमावर्ती इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान तीव्र रूप से चलाई गया। इसी बीच महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा स्थित कुमनार के जंगल में नक्सलियों द्वारा बड़ी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखने की जानकारी पुलिस को मिली।

जमीन में छिपा रखे थे हथियार और विस्फोटक

जिसके आधार पर 31 जुलाई को जिला पुलिस अधिक्षक एम। रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान दल (प्राणहिता) की चार टुकड़ियां, बीडीडीएस (बम निष्क्रयकरण एवं खोज दल) की एक टीम तथा सीआरपीएफ के जवानों को संयुक्त खोज अभियान के लिए रवाना किया गया। इसी बीच 1 अगस्त को सुरक्षा बलों ने संबंधित जंगल परिसर की घेराबंदी कर बीडीडीएस टीम की सहायता से गहन तलाशी अभियान चलाया।

gadchiroli naxal weapons seized shaheed saptah operation
Gadchiroli News: गड़चिरोली में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 23 लाख का माल जब्त

घटनास्थल से मिले आधुनिक हथियार

इस दौरान नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखे 1 एसएलआर राइफल, 1.303 राइफल, 7 बारह बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल, 2 बीजीएल लॉन्चर, 3 एसएलआर मैगजीन, 1 आईईडी विस्फोटक और 2 बैटरियां ऐसे कुल 14 आग्नेयास्त्रों के साथ विस्फोटक सामग्री बरामद कर जब्त की गई। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक मधिरा, अपर पुलिस अधीक्षक्र गोकुल राज जी. अपर पुलिस अधीक्षक, अहेरी (प्राणहिता) हर्षवर्धन बी. जे., पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) सुनील उइके के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान दल, इंटेलिजेंस सेल, बीडीडीएस टीम तथा सीआरपीएफ के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com