Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MSRTC कर्मियों के हड़ताल को एक माह पूर्ण, नहीं निकला हल, आंदोलन तीव्र

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Nov 28, 2021 | 11:25 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली.  रापनि कर्मचारियों को सरकारी सेवा में शामिल करने की प्रमुख मांग को लेकर रापनि कर्मचारियों द्वारा 28 अक्टूबर से हड़ताल शुरू किया गया है. इस हड़ताल को अब एक माह की कालावधि पूर्ण हो गयी है.

इस कालावधि में विभाग द्वारा हड़ताल करनेवाले रापनि कर्मचारियों को सेवा में पूर्ववत शामिल होने संदर्भ में सूचना और नोटिस भिजवायी गयी. लेकिन अपनी मांग पूर्ण होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय हड़ताल करनेवाले रापनि कर्मचारियों ने लिया. जिसके बाद विभाग ने हड़ताल करनेवाले कर्मचारियों को निलंबित करना शुरू कर दिया.

इसी बीच रापनि कर्मचारियों की सरकार के साथ बैठक भी हुई. लेकिन आयोजित बैठकों में किसी भी तरह का हल नहीं निकल पाया. जिससे पिछले एक माह से हड़ताल जारी है. वहीं आगे हड़ताल तीव्र रूप से करने की चेतावनी कर्मचारियों ने दी है.

सम्बंधित ख़बरें

ST महामंडल के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 100 करोड़ का फंड जारी, फरवरी की सैलरी के साथ आएगा बकाया पैसा

एक माह में 9 करोड़ का नुकसान

पिछले एक माह से रापनि कर्मचारियों का हड़ताल शुरू होने के कारण राज्य समेत  संपूर्ण गड़चिरोली जिले में रापनि की सेवा पुरी तरह प्रभावित हो गयी है. गड़चिरोली विभागीय नियंत्रक कार्यालय अंतर्गत आनेवाले गड़चिरोली, अहेरी और ब्रम्हपुरी बस डिपो के माध्यम से रापनि को प्रति दिन 30 लाख रूपयों की कमाई होती है. लेकिन पिछले एक माह से रापनि कर्र्मचारियों का हड़ताल शुरू होने के कारण तीनों डिपों को मिलाकर रापनि को 9 करोड़ रूपयों का नुकसान होने की जानकारी मिली है.

100 से अधिक कर्मचारी निलंबित

एक तरफ रापनि कर्मचारियों का हड़ताल शुरू होने के कारण बसेसवा पुरी तरह बंद है. ऐसे में हड़ताल करनेवाले कर्मचारियों को अनेक बार नोटिस और मौखिक सूचना देने के बाद भी कर्मचारी सेवा में पूर्ववत दाखिल नहीं होने से विभाग ने हड़ताल करनेवाले कर्मचारियों को निलंबित करने का सिलसिला शुरू कर दिया. पिछले एक माह की कालावधि में गड़चिरोली विभागीय नियंत्रण कार्यालय अंतर्गत आनेवाले गड़चिरोली, अहेरी और ब्रम्हपुरी डिपों के करीब 100 से अधिक कर्मचारियों को विभाग ने निलंबित किया है. वहीं कुछ कर्मचारियों को सेवा से भी निकाला गया है.

यात्रि वर्ग हुए त्रस्त

पिछले माह भर से रापनि कर्मचारियों का हड़ताल शुरू होने के कारण बसेस पुरी तरह बंद होकर बस डिपों में जमा हो गयी है. एक तरफ बसेस बंद होने के कारण दूसरी ओर यात्रियों को निजि वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है. इधर बसें बंद होने का लाभ उठाते हुए निजि वाहनधारकों द्वारा किराया बढ़ाया गया है. विशेषत: क्षमता से अधिक यात्रियों को ठुसकर जानलेवा सफर किया जा रहा है. जिसके कारण यात्रियों को शारिरीक, मानसिक और वित्तीय रूप से त्रस्त होना पड़ रहा है.

Msrtc workers strike completed one month no solution found movement intensified

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2021 | 11:25 PM

Topics:  

  • MSRTC workers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.