Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में तेजस्वी यादव के खिलाफ मामला दर्ज, विधायक मिलिंद नरोटे लगाया ये आरोप

Gadchiroli News: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ गड़चिरोली पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। भाजपा विधायक मिलिंद नरोटे ने तेजस्वी पर पीएम मोदी के खिलाफ ‘एक्स’ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Aug 24, 2025 | 12:34 PM

पुलिस को शिकायत पत्र सौंपते विधायक मिलिंद नरोटे व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MLA Milind Narote Filed Complaint Against Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ गड़चिरोली पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। भाजपा विधायक डाॅ. मिलिंद नरोटे ने यह शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘एक्स’ (ट्विटर) पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है।

शिकायत में कहा गया है कि यादव ने प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक वक्तव्य किया है, जिससे देश के नागरिकों में असंतोष, भ्रम और आक्रोश फैल सकता है। डाॅ. नरोटे ने संबंधित पोस्ट की लिंक और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार राजनीतिक लाभ के लिए देश की सामाजिक सद्भावना, शांति और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि हो रही धूमिल

विधायक मिलिंद नरोटे ने कहा कि ऐसे बयानों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि धूमिल हो रही है। गड़चिरोली के कुछ युवाओं और कार्यकर्ताओं ने यह पोस्ट उन्हें भेजी। पढ़ने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह केवल राजनीतिक आलोचना नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के बहाने सीधे देश को निशाना बनाया गया है। विशेष रूप से गड़चिरोली जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ऐसे प्रचार शांति के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव

बिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’

दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग

Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें

यह भी पढ़ें:- गड़चिरोली में मेडिकल कॉलेज के लिए 471.41 करोड़ मंजूर, पूर्व विधायक देवराव होली का सफल प्रयास

देश में धार्मिक, सामाजिक सौहार्द और भाईचारा कायम रहना चाहिए, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाज में वैमनस्य पैदा कर रहे हैं। इसका असर आम जनता की सुरक्षा पर पड़ सकता है। इसलिए पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकरण से युवाओं में मानसिक भ्रम की स्थिति बनी है। इसलिए तेजस्वी यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ऐसी मांग विधायक डाॅ. मिलिंद नरोटे ने की है।

Mla milind narote filed complaint against tejashwi yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2025 | 12:34 PM

Topics:  

  • BJP
  • Gadchiroli Video
  • RJD
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.