Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: विधायक धर्मरावबाबा आत्राम ने जीएसटी सुधारों का किया स्वागत, कहा- जनता को बड़ी राहत

GST Relief: विधायक धर्मरावबाबा आत्राम ने जीएसटी 2.0 सुधारों का स्वागत किया। बोले- नई दरों से आम जनता, किसान, व्यापारी और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 22, 2025 | 09:52 PM

विधायक धर्मरावबाबा आत्राम

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई जीएसटी व्यवस्था को लेकर दावा किया है कि इससे आम लोगों की बचत होगी और उन्हें अलग-अलग करों के बोझ से मुक्ति मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि यह ढांचा सभी राज्यों से चर्चा के बाद तैयार किया गया है, ताकि हर वर्ग का हित सुनिश्चित हो सके।

अजित दादा पवार गुट के पूर्व मंत्री और अहेरी विधानसभा से विधायक धर्मरावबाबा आत्राम ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस निर्णय के जरिए आम जनता को बड़ी राहत दी है। पहले 28 फीसदी जीएसटी लग्जरी कारों और महंगे सामानों पर लगाया जाता था, जिसे अब घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, टूथपेस्ट और टूथब्रश जैसे दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि खेती और ट्रैक्टर से जुड़े सामानों पर भी जीएसटी घटाने का फैसला किया गया है, जिससे किसानों पर वित्तीय बोझ कम होगा और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। वहीं, इंश्योरेंस सेक्टर को जीरो फीसदी जीएसटी के दायरे में लाना एक ऐतिहासिक निर्णय है। पहले अधिक प्रीमियम के कारण लोग बीमा लेने से कतराते थे, लेकिन अब यह आम नागरिकों के लिए सुलभ और किफायती हो गया है।

आत्राम ने आगे कहा कि इस निर्णय से मध्यमवर्गीय और व्यापारी वर्ग में खुशी का माहौल है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार का यह कदम देश की जनता को बड़ी राहत देने वाला है।

बता दें कि भारत के टैक्स सिस्टम में सोमवार से यह बदलाव लागू हो गया है। नया गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी 2.0) पूरे देश में प्रभावी हो चुका है, जो टैक्स ढांचे को सरल बनाने और आम नागरिकों को राहत प्रदान करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम है। जीएसटी 2.0 एक बड़ा टैक्स सुधार माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को सरल बनाना और 375 से अधिक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें कम करना है।

ये भी पढ़े: Jharkhand: जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

जीएसटी फैसलों के अनुसार, पनीर, दूध, ब्रेड, स्टेशनरी, जीवन रक्षक दवाएं और शैक्षिक सेवाओं समेत कई आइटम्स पर जीएसटी दर शून्य हो गई है। ये बदलाव तत्काल प्रभावी आज से ही लागू होंगे, जिससे खुदरा कीमतों में कमी आएगी। नई जीएसटी दर के तहत पनीर और छेना (प्री-पैकेज्ड), दूध, रोटी, चपाती, पराठा, जीवन रक्षक दवाएं (33 प्रकार), स्वास्थ्य/जीवन बीमा और शैक्षिक सेवाएं (ट्यूशन, कोचिंग) पर जीरो टैक्स रहेगा। पहले इन सामानों पर 5 से 18 प्रतिशत तक टैक्स लगता था। -एजेंसी इनपुट के साथ

Mla dharmaraobaba atram welcomes gst 2 0 reforms maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2025 | 09:52 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

आम जनता और कारोबारियों दोनों के लिए फायदेमंद, GST स्लैब का व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत

2

मुंबई: आनंद परांजपे ने की गरबा पंडाल को लेकर विहिप और बजरंग दल के आदेश की आलोचना

3

न टीका लगवाऊंगा न कलावा बाधूंगा…अबू आजमी बोले- मेरे हिंदू भाइयों ने बुलाया है, नवरात्रि में जाउंगा

4

31 हजार करोड़ का कर्ज, फसलें तबाह, प्याज की मार…सरकार को मनसे का अल्टीमेटम!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.