Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुलचेरा की वार्षिक आमसभा में उठे सड़क-बिजली जैसे मुद्दे, विधायक आत्राम ने अधिकारियों को चेताया

Gadchiroli News: गड़चिरोली के मुलचेरा तहसील में सड़क, बिजली व नेटवर्क की बदहाल स्थिति से नागरिक परेशान। विधायक धर्मराव आत्राम ने अधिकारियों को चेताया और समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 29, 2025 | 08:57 AM

मुलचेरा की आमसभा में मौजूद विधायक धर्मराव आत्राम व अन्य (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

MLA Dharmarao Atram Gave Instructions to Officials: गड़चिरोली जिले की मुलचेरा तहसील की मुख्य सड़कें, बिजली व नेटवर्क की काफी दयनीय अवस्था हुई है। संबंधित विभाग को निरंतर सूचना देने के बावजूद कार्य में सुधार नहीं होने से आम नागरिकों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व मंत्री तथा अहेरी विस क्षेत्र के विधायक धर्मराव आत्राम ने कहा कि नागरिकों के ज्ञापन की सूध नहीं लिए जाने की बात दिखाई दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसीलवासियों की भावना समझे तथा समस्याएं हल करें। आम नागरिकों को परेशान न करें।

मुलचेरा पंचायत समिति की वार्षिक आमसभा हाल ही में संपन्न हुई। इस दौरान सड़क, बिजली, नेटवर्क तथा बस सेवा की समस्याओं को लेकर मुलचेरा पंचायत समिति की वार्षिक आमसभा गूंज उठी।

आमसभा में तहसीलदार चेतन पाटिल, गुटविकास अधिकारी विजय चव्हाण, सहायक गुटविकास अधिकारी एलबी जुवारे, थानेदार महेश विधाते, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद म्हशाखेत्री, तहसील कृषि अधिकारी विकास पाटिल, गुटशिक्षणाधिकारी धनंजय कांबले, जिला परिषद के पूर्व निर्माण सभापति युधिष्ठिर विश्वास, पंचायत समिति के पूर्व सभापति सुवर्णा येमुलवार, सरपंच भावना मिस्त्री, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मधुकर वेलादी, कोठारी के उपसरपंच मनोज बंडावार, वरिष्ठ कार्यकर्ता गणपत मडावी, ग्रापं सदस्य निखिल इज्जतदार, रंजित स्वर्णकार, बबलू शील, अपूर्व मुजुमदार आदि उपस्थित थे।

सभा में अधिकारियों की खिंचाई

आमसभा में बीते वर्ष की रिपोर्ट पठन कर वह कार्य पूर्ण होने की पृष्टि करते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारियों की खिंचाई की। खासकर बीते कुछ माह से तहसील के चहुओर सड़क की काफी दयनीय अवस्था हुई है। हमेशा बिजली की आंखमिचौली रहती है। ऐसे में यहां के अधिकारी तथा कर्मचारी गायब होते है। तहसील मुख्यालय होने के बावजूद नेटवर्क नहीं होने का प्रश्न नागरिकों ने उपस्थित किया।

यह भी पढ़ें:- विदर्भ होगा महाराष्ट्र से अलग! फिर से मांग हुई बुलंद, गड़चिरोली में नागपुर करार का दहन

इस समय तीनों विभाग के अधिकारियों से विधायक आत्राम ने सवाल पूछकर खिंचाई की। इसके साथ जलजीवन मिशन का कार्य, घरकुल तथा सरकार द्वारा चलाएं जाने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी योजना आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रलंबित कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।

घरकुल लाभार्थियों से न ले पैसे

विधायक धर्मराव आत्राम ने कहा कि गरीब नागरिकों को छत मिले इसलिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से विभिन्न घरकुल योजना चलाई जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति को घर मिले इस उद्देश्य से अधिक से अधिक घरकुल देने का कार्य सरकार की ओर किया जा रहा है।

धर्मराव आत्राम को घरकुल लाभार्थियों से पैसे लेने के मामले शुरू होने की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब लाभार्थियों को मिलने वाले अनुदान से कोई भी कर्मी पैसे लेने पर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mla dharmarao atram gave instructions to the officials mulchera panchayat samiti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2025 | 08:57 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

AC लोकल में छत से पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्री गीले सीट पर बैठने को मजबूर

2

‘रिश्वतखोर’ अफसर को मिली SDO की कुर्सी! 5.5 लाख की घूस मामले में हुए थे अरेस्ट, राजस्व विभाग पर सवाल

3

आर्थर रोड जेल में कैदी ने अधिकारी पर किया हमला, गैंगवार एंगल की होगी जांच

4

Pune News: फायर अलार्म और स्प्रिंकलर निकले फेल, हादसे ने खोली सोसाइटीज की पोल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.