Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गेंदों के फूलों से सजा बाजार, दशहरे से गड़चिरोली शहर में आयी रौनक, लोगों को उमड़ी भीड़

Ball Flowers: गड़चिरोली शहर का बाजार गुलजार हो गया है। शहर का बाजार पूरी तरह गेंदों के फूलों से सजा दिखाई दिया। इसके अलावा विभिन्न सामग्री की दुकानें भी सज गई है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 01, 2025 | 06:46 PM

गेंदों के फूलों से सजा बाजार (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli District: वर्तमान में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में गुरुवार को दशहरा उत्सव होने के कारण गड़चिरोली शहर का बाजार गुलजार हो गया है। शहर का बाजार पूरी तरह गेंदों के फूलों से सजा दिखाई दिया। इसके अलावा विभिन्न सामग्री की दुकानें भी सज गई है। दशहरे पर गेंदों के फूल को काफी महत्व होने के कारण लोग बड़ी संख्या में यह फूल खरीदते नजर आ रहे है। प्रति वर्ष दशहरे पर गड़चिरोली शहर में नागपुर से फूल बिक्री के लिए लाए जाते है।

इस बार भी अनेक व्यवसायियों ने गेंदों के फूल बिक्री के लिए शहर में लाए है। इधर गड़चिरोली शहर का बाजार विभिन्न सामग्रियों से सज गया है। पूजा-अर्चना की सामग्री के साथ ही विभिन्न सामग्री खरीदने लोगों की भीड़ दुकानों में दिखाई दी। जिससे दशहरे के पर्व पर गड़चिरोली का बाजार गुलजार हो गया है।

गत वर्ष ही तुलना में अधिक दाम

प्रति वर्ष दशहरे के उपलक्ष्य में गड़चिरोली शहर में अनेक लोग गेंदों के फूल लाकर बिक्री करते है। केवल एक दिन के उत्सव के लिए हजारों क्विंटल फूलों की खरीदी कर गड़चिरोली शहर समेत जिले में लाया जाता है। वहीं दूसरी ओर दशहरे के त्योहार पर फूलों का काफी महत्व होने के कारण लोग बड़ी संख्या में फूलों की खरीददारी करते है। ऐसे में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष फूलों की कीमत अधिक होने की जानकारी मिली है। गत वर्ष गेंदों के फूल प्रति किलो 80 से 100 रुपयों के हिसाब से बेचा जा रहे थे। लेकिन इस वर्ष कीमत बढ़ने से फूल प्रति किलो 110 से 120 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

उर्स और पालकी के दिन हाजी मलंगगढ़ में भारी भीड़ की संभावना, रोपवे और यातायात पर विशेष प्रतिबंध लागू

बदली-बदली महाराष्ट्र की राजनिती से शिंदे के मंसूबों पर फिरा पानी, देवेंद्र हुए और मजबूत

Pune News: प्रफुल्ल, तटकरे, भुजबल, मुंडे…चौकड़ी की साजिश, बारामती में बड़ी महाभारत

अंबड में हवा में गोलीबारी; गिरोह संघर्ष से दहशत, लेखानगर परिसर में खलबली, संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीमें रव

उपराजधानी से लाए जाते है फूल

दशहरा और दिवाली उत्सव पर गेंदो के फूलों का काफी महत्व है। जिसके कारण इन उत्सव पर फूलों की काफी मांग होती है। लेकिन गड़चिरोली जिले में गेंदों के फूलों का उत्पादन नहीं होता है। जिसके कारण विक्रेताओं को राज्य के उपराजधानी नागपुर में जाकर फूलों की खरीदारी कर लाना पड़ता है। प्रति वर्ष नागपुर शहर से ही इन फूलों की खरीददारी कर गड़चिरोली जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य शहरों में जाया जाता है।

ये भी पढ़े: गड़चिरोली में बाढ़ का खतरा, श्रीरामसागर जलाशय से छोड़ा गया पानी, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

नागरिकों को मिला रोजगार

पहले ही गड़चिरोली जिला पूरी तरह उद्योग विरहित है। इस जिले में कहीं पर भी बड़ा उद्योग नहीं होने के कारण जिले के नागरिकों को जो मिले वह रोजगार कर अपना जीवनयापन करना पड़ रहा है। ऐसे में उत्सव के दौरान आवश्यक सामग्री बेचकर लोग रोजगार प्राप्त कर रहे है। ऐसे में दशहरे के मौके पर गेंदों के फूल लाकर अनेक लोगों ने फूल बेचने का व्यवसाय शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से अनेक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है।

 

Market was decorated with ball flowers dussehra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2025 | 06:46 PM

Topics:  

  • Dussehra
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.