महाराष्ट्र में सेना पर हमले की साजिश! पकड़ा गया 2 लाख का इनामी नक्सली, मचा हड़कंप
Gadchiroli Naxal Arrest: गढ़चिरौली पुलिस ने 2 लाख के इनामी नक्सली शंकर भीमा महाका को गिरफ्तार किया। वह हत्या और आगजनी की कई वारदातों में शामिल रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
महाराष्ट्र में पकड़ा गया 2 लाख का इनामी नक्सली (Image- IANS)
Maharashtra News: महाराष्ट्र में गढ़चिरौली पुलिस ने 2 लाख रुपए के इनामी नक्सली शंकर भीमा महाका (32) को गिरफ्तार किया है। वह भामरागढ़ दलम का सक्रिय सदस्य है और हत्या तथा आगजनी जैसी कई गंभीर वारदात में शामिल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 सितंबर को विशेष अभियान दल की दो टीमों ने भामरागढ़ के तिरकामेटा वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान शंकर महाका को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ा।
पूछताछ में उसकी पहचान हुई। छानबीन में सामने आया कि महाराष्ट्र सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि शंकर महाका 2022 में धोधराज-इरपनार मार्ग पर सड़क निर्माण में लगी 19 गाड़ियों को आग लगाने की घटना में शामिल था, जिनकी कीमत 2 करोड़ रुपए थी।
उसके खिलाफ कुल 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या और आगजनी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वह सुरक्षा बलों पर हमला करने के इरादे से क्षेत्र में रेकी कर रहा था। इसी दौरान विशेष अभियान दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जनवरी 2022 से अब तक पुलिस ने कुल 109 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 11 साल से फरार नक्सल समर्थक बापू जनगम गिरफ्तार, कई गंभीर मामले थे दर्ज
भारी पड़ा इंस्टाग्राम का प्यार, गढ़चिरोली में समलैंगिक साथी ने चाकू से गला रेतकर की दोस्त की खौफनाक हत्या
सरेंडर नक्सलियों ने खोला हथियारों की फैक्ट्री का राज! गड़चिरोली में जमीन के नीचे छिपा जखीरा बरामद
‘लाल सलाम’ लिखे पत्र से दहशत, गड़चिरोली में JSW अधिकारियों को क्षेत्र छोड़ने की धमकी
सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण
गढ़चिरौली में एक तरफ पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ देखने को मिलती है, वहीं दूसरी तरफ नक्सली सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। 6 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित कवांडे गांव में 12 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया था। हथियारों के साथ आत्मसमर्पण की यह पहली घटना थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। उन पर 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम था।
यह भी पढ़ें- आतंकी नेटवर्क का नया हथकंडा? खजूर और कॉस्मेटिक के जरिए भारत में हो रही थी घुसपैठ
उन्होंने अत्याधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर किया है। हम इस जिले में रोजगार पैदा करना चाहते हैं और इसे भारत की स्टील सिटी के तौर पर विकसित करना चाहते हैं। ऐसा करते हुए सरकार यहां के प्राकृतिक संसाधनों, जल, जमीन और जंगल को संरक्षित करते हुए विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गढ़चिरौली में पूर्व में आत्मसमर्पण कर चुके 13 पूर्व नक्सलियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनकी बहादुरी की प्रशंसा की थी।
