Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारी पड़ा इंस्टाग्राम का प्यार, गढ़चिरोली में समलैंगिक साथी ने चाकू से गला रेतकर की दोस्त की खौफनाक हत्या

Gadchiroli Instagram Friendship Murder: गढ़चिरोली में इंस्टाग्राम दोस्त ने की समलैंगिक साथी सतीश की चाकू से गला रेतकर हत्या। आरोपी सूरज हलदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 01, 2026 | 05:37 PM

गढ़चिरोली की सनसनीखेज घटना, समलैंगिक साथी ने की युवक की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Gadchiroli Gay Partner Murder Case: गढ़चिरोली जिले के एटापल्ली तालुका के अंतर्गत आने वाले हालेवारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई इस हत्या ने सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों के स्याह पहलू को उजागर किया है। मृतक की पहचान सतीशकुमार निषाद के रूप में हुई है, जो नागेपल्ली इलाके का निवासी था और पेशे से गैरेज मैकेनिक का काम करता था। सतीश की कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर ओडिशा के नबरंगपुर के रहने वाले सूरज हलदार से बातचीत शुरू हुई थी। चैटिंग से शुरू हुआ यह सिलसिला जल्द ही गहरी दोस्ती और फिर समलैंगिक प्रेम संबंधों में बदल गया। दोनों के बीच रिश्ता इतना गहरा गया कि सूरज कुछ दिन पहले ही ओडिशा से सतीश से मिलने उसके गांव नागेपल्ली आया हुआ था।

हालांकि, इस प्रेम कहानी में मोड़ तब आया जब सूरज के सामने यह कड़वा सच आया कि सतीशकुमार पहले से ही शादीशुदा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार तनाव चल रहा था। सूरज लगातार सतीश पर साथ रहने और शादी का दबाव बना रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर तीखी बहस होने लगी थी।

देवदा गांव के पास बीच सड़क पर खूनी संघर्ष

विवाद बढ़ने के बाद रविवार तड़के सतीशकुमार अपने दोस्त सूरज हलदार को वापस ओडिशा छोड़ने के लिए अपनी गाड़ी से लेकर रवाना हुआ था। अभी उनकी गाड़ी देवदा गांव के पास पहुंची ही थी कि दोनों के बीच गाड़ी के भीतर ही दोबारा शादी और धोखे को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। गुस्से से आगबबूला हुए सूरज ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकाला और सतीशकुमार पर जानलेवा हमला करते हुए उसका गला रेत दिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण सतीश की मौके पर ही मौत हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती MLC चुनाव: महायुति में बड़ी बगावत! BJP के प्रवीण पोटे के खिलाफ शिवसेना नेता के बेटे ने किया नामांकन

संभाजीनगर में पिता बना हैवान, 5 साल के मासूम का करता था यौन शोषण, बेटे ने जन्मदिन पर खोला काली करतूत का राज

डीजल संकट और बढ़ती कीमतों से किसान परेशान, बैलों से खेती करने को मजबूर

भंडारा में चिचखेडा सिंचन योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, खरीफ सीजन पर संकट

ये भी पढ़ें- सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर को कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने बताया गैरकानूनी

भागते हुए आरोपी को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा

वारदात को अंजाम देने के बाद खून से लथपथ आरोपी सूरज हलदार ने घबराहट में मौके से भागने की कोशिश की। सुबह के वक्त देवदा गांव के पास सड़क से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों ने जब गाड़ी के पास संदिग्ध हलचल और भागते हुए युवक को देखा, तो उन्होंने तुरंत शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके आरोपी सूरज को रंगे हाथों पकड़ लिया और फौरन स्थानीय हालेवारा पुलिस स्टेशन को इस हत्याकांड की सूचना दी।

हालेवारा पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, जांच जारी

सूचना मिलते ही हालेवारा पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ग्रामीणों की हिरासत से आरोपी सूरज हलदार को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से कत्ल में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सोशल मीडिया चैट व अन्य तकनीकी सबूतों को खंगालकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Gadchiroli instagram friendship turns fatal man kills same sex partner over marriage dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 05:37 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.