‘लाल सलाम’ लिखे पत्र से दहशत, गड़चिरोली में JSW अधिकारियों को क्षेत्र छोड़ने की धमकी
Gadchiroli Naxal Threat News: गड़चिरोली जिले के एटापल्ली तहसील के वटेली क्षेत्र में लौह अयस्क उत्खनन परियोजना से जुड़ी JSW ग्रुप कंपनी के अधिकारियों को जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिला है।
Gadchiroli Naxal Threat (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gadchiroli Naxal Letter News: एटापल्ली तहसील के वटेली क्षेत्र में लौह अयस्क उत्खनन को लेकर गतिविधियां शुरू करनेवाली जेएसडब्लू ग्रुप कंपनी के अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने वाला पत्र मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। लाल सलाम लिखे इस पत्र में कंपनी को तत्काल काम बंद कर क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, संबंधित इलाके में नक्सली गतिविधियों का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलने तथा ग्रामीणों की ओर से भी किसी प्रकार का खुला विरोध सामने नहीं आने के कारण पुलिस ने इस पूरे मामले को शरारती हरकत होने की आशंका जताई है।
नक्सली शैली में लिख पत्र मिला पिछले कुछ दिनों से एटापल्ली तहसील में प्रस्तावित खनन परियोजनाओं को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं चल रही थीं। इसी बीच वटेली क्षेत्र में नक्सली शैली में लिखा गया एक पत्रक मिला। इस पत्र में जेएसडब्लू ग्रृप कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों का सीधे उल्लेख करते हुए उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। पत्र के अंत में लाल सलाम लिखकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश किए जाने की बात पुलिस ने कही है।
एटापल्ली में JSW कंपनी को धमकीभरा पत्र
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वटेली और आसपास के क्षेत्रों में हाल के समय में किसी भी प्रकार की नक्सली गतिविधि दर्ज नहीं की गई है। इसके अलावा, स्थानीय ग्रामसभाओं अथवा ग्रामीणों की ओर से परियोजना के विरोध में कोई आधिकारिक प्रस्ताव या आंदोलन भी सामने नहीं आया है। ऐसे में नक्सलियों के नाम का इस्तेमाल कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप, हुसैन दलवई ने भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
Pune Metro Line 3: पुणे मेट्रो-3 की शुरुआत फिर टली, CMRS से मंजूरी नहीं, अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद
ओमान जहाज हमले में पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, रोते हुए ससुर बोले- बस बेटे का शव लौटा दो सरकार
टीईटी पेपर लीक मामले में अब तक 12 गिरफ्तार, ACP विजय मराठे ने खोला मोडस ऑपरेंडी का राज
ये भी पढ़े: किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम
पुलिस ने शरारती हरकत का जताया संदेह
एसडीपीओ योगेश राजनकर ने कहा कि मामले की जांच जारी वटेली क्षेत्र में मिले पत्रक के संबंध में जांच जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस इलाके में नक्सली गतिविधियां सामने नहीं आई हैं। साथ ही स्थानीय नागरिकों की ओर से भी परियोजना का कोई ठोस विरोध दिखाई नहीं दिया है। इसलिए किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर यह हरकत किए जाने की आशंका है। मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
