गड़चिरोली में ‘खूनी इश्क’ का खौफनाक अंत, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा सुहाग, ऐसे खुला राज
Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति देवानंद की हत्या की। शव को पुल के पास फेंककर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- Written By: प्रिया जैस
कुरखेड़ा में पति की हत्या (सौजन्य-नवभारत)
Kurkheda Murder Case: आज के दौरान अंतरजातीय विवाह करना आम बात हो गयी है। लेकिन यह रिश्ता कायम रखने के लिए पति और पत्नी दोनों के बीच विश्वास होना बेहद जरूरी है। अन्यथा इस रिश्ते का अंजाम काफी दर्दनाक होता है। ऐसा ही एक मामला कुरखेड़ा तहसील में सामने आया है।
जहां अंतरजातीय विवाह करने वाले दपंति के बीच हुए अनबन के बाद पत्नी पति को छोड़ दूर रहने लगी। इस अवधि में दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आकर अपने प्यार में बाधा बन रहे पति को ही मौत के घाट उतार दिया। यह घटना कुरखेड़ा तहसील मुख्यालय समीपस्थ बहने वाली सती नदी के नये पुलिया के पास उजागर हुई है।
मृतक व्यक्ति का नाम कुरखेड़ा तहसील के गेवर्धा निवासी देवानंद सूर्यभान डोंगरवार (32) होकर आरोपियों में मृतक की पत्नी रेखा ऊर्फ सोनी डोंगर और उसका प्रेमी राजोली गांव निवासी विश्वजीत सांगोले है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik TCS Case: निदा खान मामले में मतीन पटेल की बढ़ी मुश्किलें, घर पर चलेगा प्रशासन का हथौड़ा
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
दस्तूर नगर सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा, अमरावती में 840 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली रफ्तार
लाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
वर्ष 2018 में हुआ था अंतरजातीय विवाह
वर्ष 2018 में देवानंद ने कुरखेड़ा तहसील के आंधली गांव की युवती रेखा उर्फ सोनी से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों में दांपत्य जीवन सुखमय रहा, लेकिन कुछ समय बाद रेखा का संपर्क राजोली निवासी विश्वजीत सांगोले से हो गया।
करीब दो महीने पहले रेखा घर छोड़कर चली गई। विश्वजीत गेवर्धा में एक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। और कंपनी के बेस कैंप में रहता है, ऐसी प्राथमिक जानकारी सामने आई है। इसके बाद दोनों कुरखेड़ा के रणप्रताप वार्ड में साथ रहने लगे।
देवानंद ने विमुस के पास की थी अपील
रेखा घर छोड़कर जाने के बाद देवानंद ने उसे वापस लाने की काफी कोशिश की। लेकिन रेखा देवानंद के पास आने को तैयार नहीं हुई थी। आखिरकार निराश हुआ देवानंद विवादमुक्त गांव समिति के पास अपील की।
यह भी पढ़ें – ‘देवदूत’ कहे जाने वाले न्यूरो सर्जन डॉ. पाखमोडे का निधन, CM फडणवीस और नितिन गडकरी ने जताया शोक
लेकिन रेखा ने उपस्थित होने से इनकार कर दिया। फोन पर समझाने पर भी उसने देवानंद के साथ अब जीवन न बिताने की ठान ली। समिति ने विवाह से मुक्त करने की सलाह दी, लेकिन रेखा ने अंतरजातीय विवाह के लिए मिले 50 हजार रुपये लौटाने की शर्त पर ही तलाक देने की बात कही थी।
हत्या कर रचा दुर्घटनाग्रस्त दृश्य
देवानंद अक्सर कुरखेड़ा जाकर पत्नी से मिलने आता-जाता था। घटना के दिन दोपहर में वह फिर उसके घर पहुंचा। रात में तीनों के बीच तीखा विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि देवानंद के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। अत्यधिक रक्तस्राव से घबराकर रेखा उर्फ सोनी और विश्वजीत ने देवानंद के शव को उसकी ही मोटरसाइकिल से सती नदी पर नए पुल के निर्माण मार्ग के किनारे ले जाकर फेंक दिया और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दुर्घटना का दृश्य बनाने की कोशिश की।
लेकिन यह चाल नाकाम रही। घर से पुल तक सड़क पर पड़े खून के निशानों ने पुलिस को जल्द ही सच्चाई तक पहुंचा दिया। कुरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रेखा उर्फ सोनी डोंगरवार और विश्वजीत सांगोले को हिरासत में ले लिया है।
