Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

One Family, One Village: गड़चिरोली का वो गांव, जहां बसता है सिर्फ एक घर, जानें चौंकाने वाली कहानी

India’s Most Unique Village: गड़चिरोली जिले का इरपुंडी गांव केवल एक घर और सात सदस्य वाला अनोखा गांव, जहां खेती और पशुधन ही जीवन का आधार है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 08, 2025 | 12:36 PM

अनोखा गांव (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Unseen India: जब हम किसी गांव की कल्पना करते हैं, तो आमतौर पर 20–25 घर, ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी, बीच में कोई मंदिर और सड़कों पर चलती गाय-भैंसों की तस्वीर सामने आती है। लेकिन गड़चिरोली जिले की धानोरा तहसील में स्थित इरपुंडी नाम का गांव पूरी तरह अलग और अनोखा है। इस गांव में सिर्फ एक ही घर है, और वही घर पूरे गांव की आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।

इस घर में झाड़े परिवार निवास करता है, जिसके वर्तमान में 7 सदस्य हैं। विशेष बात यह है कि, 2011 की सरकारी जनगणना में इरपुंडी गांव की स्वतंत्र पहचान दर्ज है। उस समय जनगणना में यहां 5 पुरुष और 1 महिला, कुल 6 लोगों की जनसंख्या दर्ज की गई थी। गडचिरोली की प्रसिद्ध संस्था ‘सर्च’ (सोसाइटी फॉर एजुकेशन, एक्शन एंड रिसर्च इन कम्युनिटी हेल्थ) ने वर्ष 2024–25 के दौरान धानोरा तहसील के 230 गांवों में सर्वेक्षण किया, जिसमें इरपुंडी की जनसंख्या 9 बताए जाने की जानकारी सामने आई।

नजदीक गांव 5 किमी दूर

‘सर्च’ संस्था के संस्थापक डा. अभय बंग और डा. रानी बंग हैं। यह संस्था वर्षों से स्वास्थ्य और जनसंख्या पर शोध कार्य करती आ रही है। इरपुंडी गांव गड़चिरोली शहर से 42 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां से सबसे नजदीकी बड़ा गांव तुकुम है, जो लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है। तुकुम तक पक्की सड़क है, लेकिन आगे जंगल से होकर लगभग आधा किलोमीटर कच्चा रास्ता है। इसके बाद झाड़े परिवार के घर तक कंक्रीट सड़क बनाई गई है।

खेती और पशुधन ही जीवन का आधार

झाड़े परिवार की आजीविका का मुख्य साधन धान की खेती है। उनके पास गाय-बैल, बकरियां और कुछ मुर्गियां भी हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उन्हें तुकुम गांव पर निर्भर रहना पड़ता है। आशा सेविका अंजना उसेंडी और सर्च संस्था के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अनिल परसे समय-समय पर इरपुंडी जाकर स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।

यशोदा झाड़े आज भी नियमित रूप से खेतों में काम करती हैं। वे बताती हैं, हम कई पीढ़ियों से इसी इरपुंडी गांव में रहते आए हैं। भले ही हमारा एक ही परिवार है, लेकिन हमें कभी डर महसूस नहीं हुआ। लोग हाथी और बाघ की दहशत की बात करते हैं, पर आज तक हमारा उनका कभी सामना नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें – NCP नेता गीता हिंगे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पति गंभीर, गड़चिरोली में पसरा मातम

बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई

तुकुम ग्राम पंचायत के अंतर्गत इरपुंडी गांव में सिर्फ एक ही घर है। वहां सड़क, नाली, बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहां का एक सदस्य ग्राम पंचायत में प्रतिनिधि भी है।

  • दत्तात्रेय वायबसे, ग्रामविकास अधिकारी, तुकुम

सेवाएं पहुंचाने में आती है कठिनाई

कम जनसंख्या वाले गांव, पाड़े और टोले गड़चिरोली जिले की एक विशेष पहचान हैं। धानोरा तहसील में ऐसे 35 गांव हैं, जिनकी जनसंख्या 100 से कम है। इन गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं और सरकारी सुविधाएं पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है। इनमें से अधिकांश गांव घने जंगलों में बसे हैं। दिन के समय लोग घर पर नहीं होते, जिससे सेवाएं पहुंचाने में कठिनाई आती है।

  • महेश देशमुख, सह-निदेशक एवं प्रमुख, सांख्यिकी विभाग, सर्च, गड़चिरोली

Irpundi gadchiroli ek hi ghar mein rahne wala unique gaon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2025 | 12:36 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai में बढ़ता प्रदूषण, बीएमसी ने 9,155 कारण बताओ और 3,770 स्टॉप-वर्क नोटिस भेजे

2

Nashik सशस्त्र सेना ध्वज दिवस 2025 का शुभारंभ,शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि, वीर परिवारों का सम्मान

3

NCP नेता गीता हिंगे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पति गंभीर, गड़चिरोली में पसरा मातम

4

Mumbai: बिना इंटरव्यू डॉक्टरों की नियुक्ति? जोगेश्वरी ट्रॉमा सेंटर पर गंभीर आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.