Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गढ़चिरोली कलेक्टर का हंटर: रेत खनन में मौत के बाद मंडल अधिकारी व पटवारी निलंबित; तहसीलदार पर भी गिरेगी गाज

Gadchiroli Tractor Accident: गड़चिरोली में अवैध रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत के बाद प्रशासन सख्त हुआ। लापरवाही के आरोप में मंडल अधिकारी और पटवारी निलंबित।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 28, 2026 | 08:33 AM

अवैध रेत उत्खनन, गड़चिरोली,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Gadchiroli Illegal Sand Mining: गड़चिरोली देसाईगंज तहसील के कोंढाला स्थित कोंढाला-सिंडराई घाट, वैणगंगा नदी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।

इस मामले में मंडल अधिकारी तथा पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि तहसीलदार के निलंबन का प्रस्ताव विभागीय आयुक्त, नागपुर के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया है। देसाईगंज तहसील के कोंढाला के कोंढाला-सिंडराई घाट क्षेत्र में देसाईगंज तहसील के पुरानी वडसा निवासी विलास महादेव ढकले (36) यह अवैध रूप से ट्रैक्टर द्वारा रेत परिवहन कर रहे थे।

इसी दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल जिला उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) गठित कर पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक विवाद पर विपक्ष का सरकार पर हमला, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

Salman Khan: 52 साल बाद गैलेक्सी छोड़ सलमान खान बनाएंगे समंदर किनारे 6 मंजिला नया घर, MCZMA से मिली मंजूरी

28 जून का इतिहास: इमरजेंसी में कैसे छीनी गई थी प्रेस की आजादी? जानिए पूरी कहानी

बिजली गिरने से 49 लोगो की मौत, यवतमाल के लोगो में डर का माहोल, प्रशन ने जारी किया अलर्ट

उड़नदस्ता तथा उपविभागीय अधिकारी, देसाईगंज द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि 10 जून 2026 के बाद संबंधित रेत घाट पर उत्खनन पूरी तरह बंद रखने के निर्देश होने के बावजूद वहां अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जारी था। साथ ही, स्थानीय राजस्व अमले द्वारा इन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने में गंभीर लापरवाही बरती गई।

मामले की जांच के बाद की गई कार्रवाई

मामले की जांच करने के बाद जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए मंडल अधिकारी अर्चना टिस्कुले तथा पटवारी महादास ठाकरे को निलंबित कर दिया गया है।

जिल्हाधिकारी कार्यालय गड़चिरोली इसके अतिरिक्त, प्रशासनिक जवाबदेही निर्धारित करते हुए देसाईगंज की तहसीलदार प्रीति डुडूलकर के निलंबन का प्रस्ताव विभागीय आयुक्त, नागपुर के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया है। ऐसी जानकारी जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने दी।

लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

गड़चिरोली जिलाधिकारी, अविश्यांत पंडा ने कहा जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-28 जून का इतिहास: इमरजेंसी में कैसे छीनी गई थी प्रेस की आजादी? जानिए पूरी कहानी

ऐसे मामलों पर नियंत्रण रखने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही जिले की सभी संबंधित एजेंसियों को अवैध गौण खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए अधिक सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Illegal sand mining gadchiroli tractor accident revenue officers suspended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 08:33 AM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Illegal Sand Mining
  • illegal sand traffic
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.