- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Grampanchayat Officers Indefinite Strike Over 300 Officials Protest Movement
ग्रापं अधिकारियों का बेमियादी कामबंद आंदोलन, 300 से अधिक ग्रापं अधिकारी हुए शामिल
गडचिरोली में 300 से अधिक ग्राम पंचायत अधिकारी बेमियादी कामबंद आंदोलन में शामिल हुए हैं। डी. बी. उरकुड़े की जांच की मांग की जा रही है।

Gadchiroli News: कुरखेडा के सहायक गुटविकास अधिकारी डी़ बी़ उरकुड़े की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी जांच करने के संदर्भ में प्रशासन द्वारा होनेवाला विलंब के चलते महाराष्ट्र राज्य ग्राम पंचायत अधिकारी यूनियन अंतर्गत जिले की 12 तहसीलों के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने बुधवार से बेमियादी कामबंद आंदोलन शुरू किया है. कुरखेडा के गुटविकास अधिकारी डी़ बी़ उरकुडे की जांच करने संदर्भ में इससे पहले भी ग्रापं अधिकारियों ने आंदोलन किया था.
लेकिन उनकी जिला प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की जांच नहीं किए जाने से दोबारा जिले की 12 तहसीलों के ग्रापं अधिकारियों ने बुधवार से बेमियादी कामबंद आंदोलन शुरू किया है. इस आंदोलन में महाराष्ट्र राज्य ग्रापंचायत अधिकारी यूनियन तहसील शाखा धानोरा ने अपना समर्थन दिया है. धानोरा तहसील के डी़ एल़ आष्टेकर, किशोर जांभुले, बी़ आऱ चाटारे, रोजलीन खोब्रागडे, संजय येरमे, डी़ एच़ वंजारी, एस़ टी़ मोहुर्ले, नितीन घोडीचोर, मोनाक्षी डोहे, डी़ पी़ रामटेके, प्रवीण दुर्गे आदि ग्रापं अधिकारी आंदोलन में शामिल हुए है. वहीं जिले के 300 से अधिक अधिकारी इस आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिली है.
यह है मांगे
गुटविकास अधिकारी उराडे की जांच कर तत्काल रिपोर्ट पेश करने, ग्रांप अधिकारियों को एस 16 वेतनश्रेणी व प्रलंबित यातायात भत्ता लागू करने का आदेश जारी करने, प्रशासन द्वारा जारी किया गया अन्यायकारक काम नहीं तो वेतन नहीं परिपत्रक तत्काल खारिज कर वेतन अदा करने आदि मांगों का समावेश है.
सम्बंधित ख़बरें
‘BMC का 100-डे रिपोर्ट कार्ड’, 21-सूत्रीय एजेंडे से टूटा ठेकेदारों का ‘कार्टेल’, जनता के बचे 1,000 करोड़
किसानों के लिए फडणवीस सरकार के दो बड़े फैसले; जून में माफ होगा कर्ज, फसल लोन के लिए अब ‘सिबिल’ की जरूरत नहीं
बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
नासिक के प्याज पर मोदी-मेलोनी की तस्वीर, व्यंगचित्रकार ने पीएम को दिया अनूठा संदेश
डेप्युटी सीईओ को सौंपी 367 चाबियां
गड़चिरोली जिले में कुल 456 ग्राम पंचायत है. इनमें से ठेका कर्मचारी 75 ग्रापं में कार्यरत है. संबंधित ठेका कर्मचारियों ने आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया है. आंदोलन में शामिल जिले की 12 तहसीलों में से 367 ग्राम पंचायत अधिकारियों ने जिप के पंचायत विभाग के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज भोयर को चाबियां सौंपकर आंदोलन शुरू किया है. इस बेमियादी कामबंद आंदोलन में 12 तहसीलों में से कुछ तहसील छोड 300 से अधिक ग्रापं अधिकारी शामिल हुए है.
प्रभावित होगा ग्रापं का कामकाज
कुरखेडा के गुटविकास अधिकारी उराडे की जांच करने की मांग को लेकर ग्रापं अधिकारियों ने इससे पहले भी माह भर आंदोलन किया था. उस समय ग्रापं का कामकाज प्रभावित हो गया था. अब दोबारा ग्रापं अधिकारियों ने बेमियादी अनशन शुरू करने से ग्रांप का कामकाज प्रभावित होकर नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पडेगा.22 जीजीपी 25
Grampanchayat officers indefinite strike over 300 officials protest movement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजनीतिक प्रभाव या सुरक्षा का सवाल, सरकार ने क्यों ब्लॉक किया कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट? जानें सबकुछ
May 21, 2026 | 04:57 PM‘BMC का 100-डे रिपोर्ट कार्ड’, 21-सूत्रीय एजेंडे से टूटा ठेकेदारों का ‘कार्टेल’, जनता के बचे 1,000 करोड़
May 21, 2026 | 04:55 PMअभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, भड़काऊ भाषण मामले में मिला राहत
May 21, 2026 | 04:53 PMट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज सास ने जजों सहित 46 लोगों को किए थे ताबड़तोड़ फोन; CDR से खुला राज
May 21, 2026 | 04:48 PMमहाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे को हाईकोर्ट से राहत, फडणवीस-शिंदे के खिलाफ दबाव का केस रद्द, जानें मामला
May 21, 2026 | 04:29 PMCBI जांच ने लिया नया मोड़, मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद, अब पेपर खरीदने वाले अभिभावकों पर भी शिकंजा
May 21, 2026 | 04:28 PMIPL 2026 Controversy: हार्दिक पांड्या पर लगा मैच फीस का 10% जुर्माना, मैदान पर की थी यह बड़ी गलती
May 21, 2026 | 04:26 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM













