गौरीपुर ग्राम पंचायत के कार्यों की CM कार्यालय ने ली सुध, पंचायत समिति के दस्ते ने भेंट देकर किया निरीक्षण
CM Samruddha Panchayatraj Abhiyan: मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान के तहत चामोर्शी की गौरीपुर और चातगांव ग्राम पंचायतों में किए गए विकास कार्यों का मुख्यमंत्री कार्यालय की टीम ने निरीक्षण किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
CM Samruddha Panchayatraj Abhiyan:मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Rural News: मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान के अंतर्गत चामोर्शी तहसील की ग्राम पंचायत गौरीपुर में किए गए विभिन्न विकास कार्यों की मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा समीक्षा की गई। इस अवसर पर चामोर्शी पंचायत समिति के गुटविकास अधिकारी प्रकाश पोल के नेतृत्व में एक दल ने ग्राम पंचायत को भेंट देकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न उपक्रमों का चित्रिकरण किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक गुटविकास अधिकारी माधुरी येरमे, विस्तार अधिकारी पुरुषोत्तम निंदेकर, अभियान चित्रीकरण प्रमुख कुणाल भोई, सरपंच हृदय बाला, उपसरपंच महानंद हलदर, ग्राम पंचायत अधिकारी मंगेशकुमार वालके, ग्राम पंचायत सदस्य असीम मुखर्जी, तरुण गाईन, नीतू विश्वास, प्रा. मिनती शील सहित अन्य उपस्थित थे। टीम ने गांव की स्वच्छता एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनका चित्रिकरण किया।
उपक्रमों का किया चित्रिकरण
अभियान के अंतर्गत आरसेटी के हेमंत मेश्राम, प्रदीप धाकडे, कृषि सहायक भाग्यश्री धोटे, मयुरी डमदारे, संगणक परिचालक संतोष बुरांडे, चपरासी अशोक विश्वास, असीम अधिकारी, प्रीतिलता हृदय बाला आदि भी मौजूद थे। इस दौरान जिला परिषद स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र का भी चित्रिकरण किया गया। स्कूल की परसबाग, रंगरंगोटी, सीसीटीवी, डिजिटल क्लासरूम, वाचनालय तथा आंगनवाड़ी की आकर्षक दीवारों का अवलोकन किया गया। इसके अलावा श्मशानभूमि सौंदर्यीकरण, पौधारोपण एवं श्रमदान कार्यों की भी समीक्षा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
मुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा, विशेष दल करेगा कार्रवाई
Gadchiroli News: धानोरा-गड़चिरोली नेशनल हाईवे पर कीचड़ में फंसे दो ट्रक, 4 घंटे तक जाम
गड़चिरोली में 2,539 किसानों को मिलेगा ₹11.74 करोड़ की ऋणमाफी का लाभ, पात्र सूची जारी
जल संरक्षण के लिए वनराई बांध का निर्माण
ग्राम पंचायत अंतर्गत अभियान अवधि में श्मशानभूमि में प्रकाश व्यवस्था, जल सुविधा एवं बैठक व्यवस्था की गई है। श्मशानभूमि तक पहुंच मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने श्रमदान से मार्ग का निर्माण कराया। जल संरक्षण के लिए वनराई बांध का निर्माण भी किया गया है। अभियान की विस्तृत जानकारी सरपंच हृदय बाला एवं ग्राम पंचायत अधिकारी मंगेशकुमार वालके ने दी।
चातगांव में भी लिया गया अभियान का जायजा
धानोरा तहसील के चातगांव ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान’ के तहत किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कुणाल भोई ने ग्राम पंचायत द्वारा जनसहभाग से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया तथा वीडियो चित्रिकरण किया।
चातगांव ग्राम पंचायत अंतर्गत नालियों, सड़कों, स्कूल एवं आंगनवाड़ी में निर्मित परसबाग, गांव के नाले पर बनाए गए बांध, केंचुआ खाद परियोजना, सौर ऊर्जा, वाचनालय सहित विभिन्न जन-विकासात्मक योजनाओं का चित्रिकरण किया गया।
ये भी पढ़े: आदिवासी स्वयंरोजगार योजना लक्ष्य हासिल करने में नाकाम, भंडारा में चार वर्षों में कमजोर क्रियान्वयन
विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी
आदिवासी समुदाय में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंधश्रद्धा निर्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरपंच गोपाल उईके ने दी। गुटविकास अधिकारी एस. एन. वानखेड़े ने सरकार की योजनाएं किस प्रकार लाभकारी हैं, इसकी जानकारी दी।
गांव के स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे विकास कार्यों की निगरानी संभव हो सके। इस अवसर पर उपसरपंच भूमिका धुलसे, ग्राम पंचायत सदस्य राजू ठाकरे, राहुल बावणे, गीता ऊईके, माणिकचंद कोवे, पुलिस पाटिल रानी तोड़से, शिवशंकर मडावी, नाजुकराव पेंदाम, सुधाकर मडावी, दामोदर सयाम, पुरुषोत्तम दुमाने, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रंगे सहित अन्य उपस्थित थे।
