महाराष्ट्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 62 लाख के इनामी 6 माओवादियों ने गढ़चिरौली में किया आत्मसमर्पण
Gadchiroli News: गढ़चिरौली में 6 माओवादी ने डीजीपी रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मिली सफलता, 62 लाख रुपये का इनाम घोषित।
- Written By: अर्पित शुक्ला
महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में 6 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
Maharashtra News: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले में 6 माओवादियों ने महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया।
ये सभी माओवादी लंबे समय से जंगलों में सक्रिय थे और कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वालों पर महाराष्ट्र सरकार की ओर से कुल 62 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस की जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में भीमन्ना उर्फ वेंकटेश उर्फ सुखलाल मुत्त्या कुलमेथे, उनकी पत्नी विमलक्का सडमेक, इनके साथ एक कमांडर, दो प्रोटेक्शन पार्टी कमिटी मेंबर्स (पीपीसीएम) और एक एरिया कमिटी मेंबर (एसीएम) भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Markandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
इस आत्मसमर्पण को गढ़चिरौली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त कोशिशों का नतीजा बताया जा रहा है। 2025 में अब तक गढ़चिरौली जिले में कुल 40 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
आत्मसमर्पण की प्रक्रिया महाराष्ट्र राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला की मौजूदगी में पूरी की गई। उन्होंने कहा कि अब उन्हें समाज की मुख्यधारा में आकर एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।
गढ़चिरौली पुलिस ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महाराष्ट्र राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के समक्ष 6 कट्टर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। कट्टर माओवादी, डीवीसीएम भीमन्ना उर्फ वेंकटेश उर्फ सुखलाल मुट्या कुलमेथे और उनकी पत्नी डीवीसीएम विमलक्का सादमेक, एक कमांडर, दो पीपीसीएम और एक एसीएम सहित कुल 6 माओवादियों ने महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया।”
यह भी पढ़ें- अगले 5 दिनों में विदर्भ समेत चंद्रपुर में धुआंधार बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
गढ़चिरौली पुलिस ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा, “महाराष्ट्र सरकार ने उन पर सामूहिक रूप से 62 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। गढ़चिरौली पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों से, 2025 तक अब तक कुल 40 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।” -एजेंसी इनपुट के साथ
