शराब के पैसे नहीं दिए तो पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, लव मैरिज का खौफनाक अंजाम! 2 मासूम बच्चियां हुई अनाथ

Domestic Violence Case: गड़चिरोली में शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान मौत, अंतिम संस्कार के वक्त आरोपी पति गिरफ्तार।
In Gadchiroli, a man allegedly burnt his wife alive for refusing liquor money. She died during treatment; husband arrested.
आरोपी पति और मृतक पत्नी (सौजन्य-नवभारत)
Updated on

Gadchiroli Crime News: शराब पीने के लिए पैसे न देने पर पति द्वारा पत्नी को जिंदा जलाने की घटना 16 दिसंबर 2025 को गड़चिरोली तहसील के पोर्ला गांव में घटी थी। ऐसे पिछले काफी दिनों से विवाहिता मृत्यु से जूझ रही थी। इस दौरान उपचार के दौरान विवाहिता की मृत्यु हो गई। जिससे पुलिस ने महिला के आरोपी पति को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर विवाहिता का अंतिम संस्कार किया गया।

यह घटना गुरुवार को घटी। मृतक विवाहिता का नाम पोर्ला गांव निवासी प्रियंका सुशील बारसागडे (26) होकर आरोपी पति का नाम सुशील बारसागडे है। जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर जिले की निलसनी पेडगांव निवासी प्रियंका ने वर्ष 2018 में परिजनों के विरोध के बावजूद भी सुशील के साथ प्रेम विवाह किया था। सुशील मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा था।

क्या है पूरा मामला?

शुरुआत में दोनों का विवाहित जीवन अच्छी तरह से चल रहा था। लेकिन बाद में सुशील को शराब की लत लगने के कारण आए दिन घर में विवाद होने लगे। ऐसे में 16 दिसंबर 2025 को तड़के 5 बजे के दौरान सुशील ने प्रियंका से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। प्रियंका द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर सुशील ने पिटाई कर दी। और आलमरी में रखे 2 हजार रुपये लेकर चला गया।

कुछ समय बाद वह पुन: घर लौटा। प्रियंका घर के कार्य में व्यस्त थी। घर पहुंचे ही सुशील ने प्रियंका पर पेट्रोल डालकर जला दिया। प्रियंका द्वारा चिल्लाए जाने से उसकी बड़ी बेटी सुप्रिया (5 आयु) जोर से रोना शुरू कर दी। उसकी आवाज सुन पड़ोसी घर पहुंचे। लेकिन तब तक वह 40 से 50 फीसदी जल चुकी थी।

वहीं आरोपी ने प्रियंका पर चादर डालकर आग बुझाने का झूठा नाटक किया। प्रियंका को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। लेकिन 20 जनवरी को उपचार के दौरान प्रियंका की मृत्यु हो गई। मृत्यु से पहले प्रियंका ने अपने पिता अशोक बोलदवार को आपबीती सुनाई थी।

पुलिस हिरासत में रखने का आदेश

पिता की शिकायत पर गड़चिरोली पुलिस थाने में सुशील चिंटुजी बारसागडे के खिलाफ हत्या मामला दर्ज किया गया है। 21 जनवरी को मायके में प्रियंका का अंतिम संस्कार किया गया। उसी समय पोर्ला गांव में उसके पति सुशील को गड़चिरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने तीन दिन तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

2 मासूम बच्चियां हुई अनाथ

प्रियंका और सुशिल ने प्रेमविवाह करने के बाद उन्हें दो बेटियां हुई। जिनमें एक 5 वर्षिय तो दूसरी तीन माह की है। मां की मृत्यु होने और पिता जेल जाने के कारण दोनों बच्चियां अनाथ हो गयी है। वहीं तीन माह की बच्ची को जिला अस्पाल के शिशुगृह में रखा गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com