गड़चिरोली में बारिश से फसल बर्बाद, किसान निराश, पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग
Gadchiroli Unseasonal Rain: महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से मक्का, गेहूं, कपास, मिर्च और आम की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसान चिंतित हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
Gadchiroli Unseasonal Rain (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Crop Damage: मौसम विभाग के चेतावनी के अनुसार बीते कुछ दिनों से बेमौसम बारिश का दौर जिले में जारी है। इसके तहत गुरुवार को तड़के के दौरान जिले के अनेक परिसर में धुआंधार बारिश हुई। तूफानी हवाओं के साथ आयी बारिश के कारण मक्का, गेहूं, मिर्च, कपास समेत सब्जीवर्गीय फसलों का व्यापक नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश के चलते किसानों में चिंता का वातावरण छाया है। खरीफ सीजन के बाद रबी सीजन में भी प्रकृति किसानों की परीक्षा लेती नजर आ रही है।
जिससे ग्रीष्मकाल के दिनों में बारिश की अनुभूति हो रही है। बीते कुछ दिन जिले में तूफानी बारिश हुई थी। इसके बाद 30 मार्च को भी देर रात के दौरान – तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। गड़चिरोली, आरमोरी, धानोरा, कुरखेड़ा, आरमोरी, चामोर्शी, अहेरी, सिरोंचा आदि समेत करीब 10 तहसीलों में बारिश होने से तुड़ाई पर आयी मक्का, गेहूं, कपास, मिर्च आदि फसलों का नुकसान हुआ था।
पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग
फसलों का नुकसान होने से किसान निराशा में था। ऐसे में 2 दिन पश्चात गुरुवार को तड़के के दौरान जोरदार बारिश हुई। जिसके कारण बारिश से फसलों का व्यापक नुकसान हुआ है। एक सप्ताह में 2 बार हुए बेमौसम बारिश से रबी फसले नष्ट हुई है। खासकर मक्का फसल को इसका व्यापक झटका लगा है। इस बेमौसम बारिश से किसान निराश हुए है। कृषि विभाग तत्काल पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग किसानों द्वारा की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
दिनभर रहती है कड़ी धूप, रात में वर्षा
जिले में विगत कुछ दिनों से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। धूपकाले का मौसम आरंभ हो गया है। इसके मद्देनजर धूप व तपिश का असर बढ़ रहा है। दिनभर कड़ी धूप रहती है। वहीं रात के दौरान अचानक मौसम बदल जाता है। वहीं तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश हो रही है। बीते कुछ दिनों से जिले में यही नजरा दिखाई दे रहा है। बारिश के चलते जिले के तापमान में कुछ गिरावट हुई है। लेकिन इस बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य की समस्याएं भी बढ़ गई है। गुरुवार को दिनभर धूप-छांव का दौर रहा।
ये भी पढ़े: गड़चिरोली ‘मिशन 100%’ में अव्वल, 697 करोड़ निधि का पूरा उपयोग, राजस्व वसूली में भी लक्ष्य पार
आम उत्पादक किसानों में निराशा
ग्रीष्मकाल का मौसम फलों के राजा आम के लिए जाना जाता है। इस मौसम में आम फसलों की पैदावार होती है। जिससे किसानों को भी आम फसलों से व्यापक आय की उम्मीद रहती है। लेकिन इस वर्ष बेमौसम बारिश, तेज हवाएं व ओलावृष्टि के चलते आम उत्पादक किसानों को काफी निराश किया है। बीते 30 मार्च को तेज हवाओं के साथ आयी बारिश से किसानों को व्यापक झटका लगा था। वहीं गुरुवार को तड़के के दौरान हुई तेज वर्षा से भी आम का नुकसान हुआ है।
