Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली के 1477 गांवों को मिले 12 करोड़, 3 ग्राम पंचायतों ने फंड लेने से किया इनकार, जानें क्यो?

Gadchiroli Gram Panchayat Development: गड़चिरोली के 1,477 गांवों के लिए ₹12.25 करोड़ का फंड मंजूर। 'पेसा फंड' ऑनलाइन पोर्टल से सीधे ग्राम पंचायतों को मिलेगी निधि।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jan 03, 2026 | 12:27 PM

गड़चिरोली न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli PESA Fund: सरकार की नीति के तहत अनुसूचित क्षेत्र के ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष आदिवासी उपयोजना के नियत व्यय से 5 प्रश निधि सीधे ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराई जाती है। इसके तहत इस वर्ष जिले के अनुसूचित क्षेत्र में आने वाले 1477 गांवों को 12 करोड़ 25 लाख 45 हजार रुपये की निधि मंजूर हुई है। लेकिन जिले के 3 ग्राम पंचायत ने 5 प्रश निधि को नकारा है।

इसके साथ ही देसाईगंज तहसील के शंकरपुर व आरमोरी तहसील के पाथरगोटा में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 0 होने से इन गांवों को निधि नहीं मिलने की बात कही गई है। जिले की 12 तहसीलों में कुल 457 ग्राम पंचायत है। इसमें से 368 ग्राम पंचायत अनुसूचित क्षेत्र (पेसा) अंतर्गत आती है।

कितने ग्राम पंचायत को मिलेगी निधि?

इसमें से आदिवासी उपयोजना के 5 प्रश सीधे निधि 363 ग्राम पंचायत को वितरित की जाने वाली है। इसके लिए जिला परिषद प्रशासन ने ‘पेसा फंड’ ऑनलाईन प्रणाली विकसित की है। इस प्रणाली द्वारा ही वितरित किया गया है। जिससे उक्त निधि सीधे ग्राम पंचायत की ओर प्राप्त हुआ है।

ग्रामसभा के मान्यता से ग्राम पंचायत या ग्रामसभा कोष समिति द्वारा विनियोग किया जाने वाला है। इस संदर्भ में खर्च किए गए निधि की अद्यावत जानकारी ‘पेसा फंड’ ऑनलाईन प्रणाली पर दिखने वाली है। जिसेस इस निधि में कोई हेराफेरी नहीं होने की बात कही जा रही है।

  • 12 तहसीलों में 457 ग्रापं
  • 368 ग्रापं अनुसूचित क्षेत्र शामिल
  • 363 ग्रापं को होगी निधि वितरित

निधि का होगा उचित विनिमय

इससे पूर्व जिला परिषद द्वारा पंचायत समिति व इसके बाद निधि उपलब्ध कराया जाता था। अनेक ग्राम पंचायत, ग्रामसभा सरकार के नियमों को दरकिनार कर निधि का विनमय करते थे। जिससे अनेक जगह शिकायत हुई थी।

इस पर नियंत्रण पाने के लिए जप प्रशासन ने ‘पेसा फंड’ ऑनलाइन प्रणाली विकसित की है। इस माध्यम से निधि का वितरण व प्रबंधन होने की बात कही जा रही है। जिससे आदिवासी उपयोजना का 5 प्रश निधि का सीधा विनिमय होने वाला है।

विनिमय में आएगी पारदर्शकता

निधि विनिमय में पारदर्शकता आए, इसके लिए ‘पेसा फंड’ ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। 5 प्रश सीधे अनुदान से किए जाने वाले कार्य की अद्यावत जानकारी अपलोड करनी पड़ेगी। कार्य की उन्नति के साथ ही निधि विनियोग संदर्भ की पूर्ण जानकारी प्रणाली पर अद्यावत रहने वाली है। जिससे निधि खर्च में कोई अनियमितता नहीं होगी। इसकी सतर्कता बरती गई है। ऐसी जानकारी जिप प्रशासन ने दी है।

यह भी पढ़ें – क्रिकेट नहीं, करियर पहले! गड़चिरोली के युवाओं ने विधायक कार्यालय घेरा, लॉयड्स मेटल्स ने वापस लिए कदम

तहसीलवार निधि का वितरण

तहसील ग्राम पंचायत गांव निधि वितरण (₹)
अहेरी 39 179 1,99,43,775
आरमोरी 18 60 49,31,225
भामरागड़ 19 117 91,53,625
चामोर्शी 38 82 59,72,825
देसाईगंज 7 9 11,39,675
धानोरा 61 231 1,96,03,175
एटापल्ली 31 274 2,15,94,725
गड़चिरोली 26 62 38,77,725
कोरची 29 139 1,03,74,425
कुरखेड़ा 45 157 1,59,63,925
मुलचेरा 11 45 41,79,075
सिरोंचा 39 122 58,11,825

Gadchiroli tribal sub plan 12 crore pesa fund online system

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2026 | 12:26 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

Andheri East: कभी कांग्रेस का गढ़ रहा अंधेरी पूर्व, अब शिंदे गुट का दबदबा

2

Thane News: मीरारोड में घरफोड़ चोरी का खुलासा, पुलिस ने 3 शातिर चोर दबोचे

3

Pune Metro Line-3: स्टेशनों का काम अंतिम चरण में, जानिए कब शुरू होगी यात्री सेवा

4

क्रिकेट नहीं, करियर पहले! गड़चिरोली के युवाओं ने विधायक कार्यालय घेरा, लॉयड्स मेटल्स ने वापस लिए कदम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.