- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli The Rising Heat Has Increased The Demand For Cold Drinks With Shops Lining The Squares And Intersections
गड़चिरोली: बढ़ती गर्मी से शीतल पेय की मांग तेज, चौक-चौराहों पर सजी दुकानें
गड़चिरोली में गर्मी के कारण शीतल पेय की मांग बढ़ी है। दुकानों पर भीड़ और व्यापारियों की आय में वृद्धि हो रही है।

Gadchiroli Heatwave News: पिछले कुछ दिनों से जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग विभिन्न उपाय अपनाते दिखाई दे रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए इन दिनों शीतल पेय की मांग में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके चलते शहर के मुख्य चौक-चौराहों सहित कई स्थानों पर शीतल पेय की दुकानें सज गई हैं। ग्रीष्मकाल के दौरान शुरू होने वाला यह व्यवसाय व्यापारियों के लिए अच्छी आय का जरिया बन गया है। वर्तमान में बड़ी संख्या में लोग इन दुकानों पर पहुंचकर शीतल पेय खरीदते नजर आ रहे हैं, जिससे व्यापारियों की आमदनी भी बढ़ रही है।
वार्डों में घूम रहे रसवंती के ठेले
बढ़ती गर्मी के कारण शहर सहित जिले में शीतल पेय की मांग बढ़ गई है। इसी को देखते हुए कई लोगों ने इस मौसमी व्यवसाय की ओर रुख किया है। अगले दो महीनों तक चलने वाले इस कारोबार से अच्छी कमाई की उम्मीद में कई लोग रसवंती के ठेले लेकर वार्ड-वार्ड में घूमते दिखाई दे रहे हैं।
इन ठेलों के माध्यम से वार्डों में ही शीतल पेय उपलब्ध होने के कारण बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक लोग इसका लाभ उठा रहे हैं, जिससे व्यवसायियों को अच्छी आमदनी हो रही है।
बाहरी राज्यों के व्यवसायियों की संख्या अधिक
इन दिनों गड़चिरोली शहर में शीतल पेय की दुकानों की संख्या काफी बढ़ गई है। हालांकि स्थानीय व्यापारियों की तुलना में इस व्यवसाय में बाहरी राज्यों के लोगों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। इनमें उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के व्यवसायी शामिल हैं। बताया जाता है कि ये व्यवसायी मौसम के अनुसार अलग-अलग प्रकार के व्यवसाय करते हैं और गर्मी के मौसम में शीतल पेय का कारोबार करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Amazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट
5 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा घिरा! सहयोगी महिला नक्सली गिरफ्तार, कमांडरों में मचा हड़कंप
गड़चिरोली में 68 लाख का गांजा जब्त, खेत में धान की जगह हो रही थी गांजे की खेती
Women Health: गर्मियों में बढ़ जाता है पीरियड्स पेन, इन 10 उपायों से मिलेगी राहत
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ी मांग
तेज गर्मी के कारण लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। यही कारण है कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शीतल पेय की मांग बढ़ गई है।
लोगों की जरूरत को देखते हुए कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस व्यवसाय की शुरुआत हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत मिल रहा है।
Gadchiroli the rising heat has increased the demand for cold drinks with shops lining the squares and intersections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














