गड़चिरोली परिवहन विभाग राज्य में अव्वल, अक्टूबर माह के मूल्यांकन में मिले 81 अंक

Maharashtra State Transport: अक्टूबर 2025 के मूल्यांकन में गड़चिरोली परिवहन विभाग ने 100 में से 81 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया।
गड़चिरोली परिवहन विभाग राज्य में अव्वल
गड़चिरोली परिवहन विभाग राज्य में अव्वल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli ST Department Ranking: राज्य परिवहन निगम द्वारा हर महीने राज्य के सभी विभागों और डिपों का मूल्यांकन और श्रेणीकरण किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025–26 के अक्टूबर 2025 के मूल्यांकन में गड़चिरोली विभाग ने 100 में से 81 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।

‘ब’ वर्गीकरण में महाराष्ट्र के ब्रम्हपुरी डिपो ने 79 अंक लेकर 5वें स्थान और अहेरी डिपो ने 78 अंक लेकर 7वें स्थान पर स्थान प्राप्त किया। वहीं ‘अ’ वर्गीकरण में गड़चिरोली आगार ने 54 अंक लेकर 26वें क्रमांक पर स्थान प्राप्त किया। विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ₹1.26 करोड़ का लाभ दर्ज किया है।

राजस्व में वृद्धि

गड़चिरोली विभाग को 30 में से 25 अंक मिले हैं। सरकार द्वारा 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क यात्रा और महिलाओं के लिए आधा टिकट योजना शुरू किए जाने से महिला और वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा संख्या बढ़ी है। इसका सीधा असर विभाग के राजस्व में वृद्धि पर हुआ है।

सुविधा परिमाण में विभाग को 10/10 अंक, यांत्रिक कर्मचारियों की कुशल कार्यप्रणाली से मार्गबंदी वाले वाहनों में कमी आने पर 10/10 अंक, कर्मचारियों की संख्या कम होने के बावजूद डिपो प्रबंधकों द्वारा कुशल नियोजन से यातायात सुचारू रखने पर 10/10 अंक और सड़कों की खराब स्थिति के बावजूद दुर्घटना दर कम रहने पर 10/10 अंक मिले हैं।

सभी कर्मचारियों का सहयोग

गड़चिरोली विभाग नियंत्रक अशोक वाडीभस्मे ने कहा कि ने बताया कि विभाग और डिपो के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के मेहनत और समन्वय से यह उपलब्धि संभव हुई है। गड़चिरोली, ब्रम्हपुरी और अहेरी डिपो के अधिकारी, डिपो प्रबंधक, पर्यवेक्षक, चालक, परिचालक, यांत्रिकी व प्रशासनिक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान उल्लेखनीय है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com