सिरोंचा में समाज भवन तोड़े जाने से रोष: कलार समाज का अल्टीमेटम, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
कलार समाज ने नगर पंचायत पर किया प्रदर्शन, निर्माण कार्य रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Gadchiroli Sironcha News: गड़चिरोली सिरोंचा नगर पंचायत अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 7 में कलार समाज के नियोजित समाज भवन का निर्माण जेसीबी की सहायता से गिराए जाने से शहर में रोष निर्माण हुआ है।
इस घटना के निषेध में 4 मार्च को कलार समाज ने नगर पंचायत पर दस्तक देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग नपं उपाध्यक्ष बबलू पाशा की ओर ज्ञापन द्वारा की है। नगर पंचायत ने अधिकृत टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद इस भवन का कार्य ठेकेदार द्वारा शुरूकिया गया था।
कलार बांधवों ने परंपरा के अनुसार भूमिपूजन कर कार्य को शुरूआत की थी। लेकिन 3 अप्रैल को कुछ अज्ञात व्यक्तियेां ने जेसीबी लाकर शुरू होनेवाला निर्माणकार्य धराशायी किया। वहीं फौंडेशन के लिए तैयार किए गए गड्ढों को भी बुझाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में खींचतान, अचानक दिल्ली पहुंच गए एकनाथ शिंदे
NEET पेपर लीक मामले में ‘गॉड’ की एंट्री, आरोपी मनीषा हवलदार के घर से मिले NTA के गोपनीय दस्तावेज
Yavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
अदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
इस घटना के निषेध में कलार समाज ने नगर पंचायत पर दस्तक दी। वहीं समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बबलू पाशा की भेंट लेकर उन्हे विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बंद हुआ निर्माणकार्य फिर से शुरू करें, सरकारी कार्य में रूकावट लाने वालों पर तत्काल मामले दर्ज करें, संबंधितों पर कानूनी कार्रवाई करें आदि मांगों का समावेश हैं।
ज्ञापन स्विकारने के बाद नपं उपाध्यक्ष बबलू पाशा ने आक्रमक हुए समाज बांधवों को शांत रहने का आह्वान किया। यह मामला निंदनीय है, सरकारी कार्य में इस तरह रूकावट लाना कदापि सहन नहीं करेगे, इस मामले की उचित जांच कर दोषियों पर कडी कार्रवई करने प्रशासन प्रतिबद्ध है, ऐसा आश्वासन दिया।
आंदोलन की दी चेतावनी कलार समाज ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, अगर दिए गए समय पर में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने तथा कार्य फिर से शुरू न होने पर संपूर्ण तहसील के कलार बांधव सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी ज्ञापन में दी है।
