

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Yog: हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाने वाला अक्षय तृतीया का पर्व इस बार शुभ संयोग लेकर आ रहा है। इस साल 2026 में यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन 'अक्षय योग' बन रहा है।
ज्योतिषयों का मानना है कि, इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी-अपनी उच्च राशि में रहेंगे, जिससे इस योग का प्रभाव कई गुना बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति में कुछ राशियों के लिए यह दिन तरक्की, धन लाभ और खुशियों के नए अवसर लेकर आ सकता है। यह योग विशेष रूप से धन, करियर और पारिवारिक जीवन पर अच्छा असर डाल सकता है।
ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातको के लिए अक्षय तृतीया का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके काम की वजह से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, थोड़ी आर्थिक चुनौती सामने आ सकती है, लेकिन आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा।
अगर तुला राशि के जातकों की बात करें तो यह समय राहत और खुशियों भरा रह सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम होने लगेंगी। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आप अपनों के साथ समय बिताने या कहीं घूमने का प्लान बना सकते है। कुल मिलाकर अक्षय तृतीया की शुभ तिथि आपके लिए शुभ रहने वाली है।
धनु राशि वालों के लिए लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और नए काम की शुरुआत के योग बनेंगे।
ज्योतिषयों के मुताबिक, इस शुभ योग का असर मुख्य रूप से करियर, धन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। जहां एक ओर आर्थिक स्थिति में..में सुधार के संकेत हैं, वहीं दूसरी ओर रिश्तों में मधुरता और मानसिक शांति भी बढ़ेगी।